Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस द्वारा सी आई आई के सहयोग से प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों विनियमन अधिनियम पर पहली स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

गृह मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव, पंजाब, गुरकीरत किरपाल सिंह द्वारा स्टेकहोल्डर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

Punjab Admin, Gurkirat Kirpal Singh, Private Security Agencies Regulation, PSAR, Abhishek Gupta, DPS Kharbanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2024

Last updated on: Oct 01, 2024, 00:00 IST

राज्य में निजी सुरक्षा उद्योग को मजबूत करने और इसे सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब पुलिस ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सी आई आई) के साथ साझेदारी में आज यहां सी आई आई उत्तरी क्षेत्र के मुख्यालय में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी विनियमन (पी एस ए आर ) अधिनियम पर पहली स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

यह कॉन्फ्रेंस पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव की अगुवाई में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य निजी सुरक्षा एजेंसियों और कानून लागू करने वालों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना था। पंजाब के गृह मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सुरक्षा एसएस श्रीवास्तव के साथ सी आई आई उत्तरी क्षेत्र के मुख्यालय में कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर सचिव उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन पंजाब डीपीएस खरबंदा, एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय और सी आई आई पंजाब के चेयरमैन अभिषेक गुप्ता भी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने एकत्र को संबोधित करते हुए अधिनियम के तहत आवश्यकताओं को सुनिश्चित करते हुए निजी सुरक्षा एजेंसियों को पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पी एस ए आर  अधिनियम के तहत नियमों को अपडेट किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में निजी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की भी सराहना की। एडीजीपी एसएस श्रीवास्तव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य आपसी तालमेल के जरिए काम करने के लिए सार्वजनिक, निजी सुरक्षा एजेंसियों और कानून लागू करने वालों के लिए एक सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल को प्रोत्साहित करना है।

कानून लागू करने में सहायता के लिए निजी सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने पी एस ए आर अधिनियम के प्रमुख पहलुओं को उजागर किया, जिसमें नियम और शर्तें और इसकी दुरुपयोग के संबंध में चिंताएं शामिल हैं। एडीजीपी ने उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निजी सुरक्षा और सुरक्षा ढांचे में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि आप सभी (निजी सुरक्षा बल) आपसी तालमेल के साथ काम करें और हमारा उद्देश्य आपको सहयोग देना है।

इसके बाद दिन भर चली इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्राइवेट सुरक्षा: उभरते रुझान और आगे की चुनौतियाँ; प्रशिक्षण और कौशल विकास; निजी सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका; कर्मचारियों के अधिकार और कल्याण संबंधी मुद्दे; निजी सुरक्षा उद्योग में संभावित चुनौतियों के संबंध में चिंताएँ; औद्योगिक सहयोग और भाईचारे के मौके और निजी सुरक्षा क्षेत्र में नवाचार और प्रौद्योगिकी का विकास शामिल हैं। 

निजी सुरक्षा उद्योग, कानून लागू करने वालों और सरकारी एजेंसियों के विशेषज्ञों ने चुनौतियों और बेहतर प्रथाओं की पड़ताल करते हुए अपनी-अपनी विशेषज्ञता साझा की। यह पहल निजी सुरक्षा क्षेत्र को नियमित और प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Punjab Admin , Gurkirat Kirpal Singh , Private Security Agencies Regulation , PSAR , Abhishek Gupta , DPS Kharbanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD