Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आतिशी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में खाली कुर्सी रखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की : बिक्रम सिंह मजीठिया

कहा कि खाली कुर्सी केजरीवाल द्वारा आप पर केजरीवाल द्वारा रिमोट कंट्रोल का क्लासिक उदाहरण है

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Sep 2024

Last updated on: Sep 22, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ खाली कुर्सी रखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही हैं। यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी इस तरह की हरकतों से लोगों के जनादेश का मजाक उड़ा रही है।’’

दिल्ली की मुख्यमंत्री से उनके कार्यों के बारे स्पष्टीकरण मांगते हुए अकाली नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के कारण अरविंद केजरीवाल फिर से  मुख्यमंत्री के रूप में अपना काम शुरू नही कर सकते और यही कारण था कि आतिशी को उनके स्थान पर मुख्यमंत्री नामित किया गया ।सरदार मजीठिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ एक खाली कुर्सी रखी। 

यह कहते हुए कि आप ने मुख्यमंत्री पद का मजाक उड़ाया है, सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ आतिशी मार्लेना को बताना चाहिए कि खाली अरविंद केजरीवाल के लिए है यां किसी और के लिए क्योंकि संविधान के मुताबिक केजरीवाल इस कुर्सी पर नही बैठ सकते हैं।’’खाली कुर्सी को केजरीवाल द्वारा  पार्टी पर रिमोट कंट्रोल का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल द्वारा रिमोट कंट्रोल किए जाते हैं।

यहां तक कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी केजरीवाल बिना किसी परामर्श के लिए भगवंत मान को बुलाए बिना ही ले लेते हैं।’’ इस बात पर जोर देते हुए कि इस तरह के कृत्यों से संविधान का मजाक बनाने वाला बताते हुए सरदार मजीठिया ने मुख्यमंत्री कार्यालय से खाली कुर्सी तुरंत हटाए जाने की मांग की है।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD