कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर हत्या का आरोप कोर्ट द्वारा तय होने और सिख नरसंहार के दोषियों के खिलाफ लगातार मोदी सरकार की ओर से की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद कांग्रेस पार्टी काफी घबराई हुई है। ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चन्नी का बयान हास्यास्पद और भ्रामक है, कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश और सिखों से माफी नहीं मांगी, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी द्वारा सिखों पर किए गए अत्याचारों पर पर्दा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं को झूठ बोलना और सिखों की भावनाओं से खेलना बंद करना चाहिए, सिखों को गुमराह करने, भड़काने और गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण पंजाब के लोग पहले ही बहुत संताप भोग चुके है । ऑपरेशन ब्लू स्टार से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है ये बातें बीजेपी वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने आज चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ने व्यक्त की।
इस मौके पर उनके साथ सूबा प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा भी उपस्थित थे। ग्रेवाल ने बताया कि आडवाणी जी ने अपनी पुस्तक में "मेरा देश मेरे लोक" के चौथे भाग, सातवें अध्याय "पंजाब दी वेदना" में विस्तार से बताया गया है कि कैसे इन्दिरा गांधी ने सत्ता की लालसा में पंजाब की गैर-कांग्रेसी सरकार को बार-बार तोड़ा, लेकिन पंजाब की जनता उन्हें नकारती रही।
कांग्रेस ने तब पंजाब की सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए हथकंडों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, खालिस्तानियों व अलगाववादियों को समर्थन, सहयोग और मदद देना शुरू कर दिया और जस्टिस गुरनाम सिंह की सरकार को भंग कर दिया गया और जगजीत सिंह चौहान को लछमन सिंह गिल की सरकार में मंत्री बनाया गया। जिसने बाद में अपने आप को खालिस्तान का स्वयंभू राष्ट्रपति घोषित कर लिया था।
कांग्रेस की गलत नीतियों और सत्ता की लालसा के कारण ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ, जिससे देश और पंजाब को नुकसान हुआ। आडवाणी जी ने किताब के माध्यम से बताया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार थी। ग्रेवाल ने कहा कि राहुल गांधी का विदेश जाकर यह कहना कि सिख भारत में कड़ा और पगड़ी नहीं पहन सकते, झूठी और बहुत ही निंदनीय बयान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय समय पर खुद पगड़ी पहनते हैं और उनकी सिख धर्म में अपार श्रद्धा और सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का परकाश करवाया, दुनिया भर में साहिबजादा की शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाई जाने लगा, सिखों की काली सूची को समाप्त कर दिया गया, श्री करतारपुर साहिब का गलियारा खोला गया, श्री दरबार साहिब को एफसीआरए के तहत फंडिंग मिलनी शुरू हुई, लंगर से जीएसटी खत्म किया गया, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरुप पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाए गए ।
अफगानिस्तान से सिख भाइयों को मोदी सरकार ने भारत लाया और उन्हें भारतीय नागरिकता दी। उन्होंने कहा कि 40 साल बाद सिख कत्लेआम के दोषियों को सज़ा मिलना भाजपा की मोदी सरकार के कारण ही संभव हो पाया है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कई सबूत नष्ट कर दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण पंजाब के लोगों ने बहुत संताप भोगा है और अब देश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंह नही लगाएगी ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह के बयान देकर चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। ग्रेवाल ने कहा कि नेहरू ने सत्ता के लालच के कारण पाकिस्तान बनाने के लिए सहमति दी, सत्ता के लिए इंदिरा ने आपातकाल लगाया, पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की उपज की और अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की उसी राह पर चल रहे हैं।
हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के द्वारा त्यागपत्र का एलान किया जाना आप पार्टी का इवेंट मेनेजमेंट मात्र है। केजरीवाल जोकि कट्टर ईमानदार होने का दावा करता था उसको तो अपनी गिरफ्तारी होते ही मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे देना चहिए था। अब जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने के दौरान मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाने से रोक दिया है तो अब त्यागपत्र का एलान करना एक नौटंकी मात्र ही है।