Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, दिया 2.5 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार

सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने एलपीयू में ओलंपियन स्टूडेंट विनेश फोगाट को 'बलाली की ज्वालामुखी' कहा, साथ ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 100 होनहार महिला-एथलीटों को स्पांसर करने का लिया फैसला

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Aug 2024

Last updated on: Aug 29, 2024, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने छात्रों को 2.5 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में कुश्ती स्टार विनेश फोगाट और भारतीय हॉकी खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित 24 ओलंपियनों में से 14 का स्वागत किया गया।

महज 100 ग्राम के अंतर से अयोग्य ठहराए जाने के बावजूद, एलपीयू ने विनेश फोगाट को 25 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने विनेश को 'बलाली की ज्वालामुखी' कहा और उनके सम्मान में 100 होनहार महिला-एथलीटों को स्पांसर करने का ऐलान किया। डॉ. मित्तल ने कहा कि एलपीयू के फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम में विनेश फोगट पर फोकस चैप्टर शुरू करने का भी ऐलान किया|

यह समारोह नेशनल स्पोर्ट्स डे के साथ मनाया गया| इस मौके पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपने ओलंपियन शानदार स्वागत किया और कई तरह के प्रोग्राम भी आयोजित किए गए| जिसमें ओपन टॉप बस परेड, कल्चरल परफॉर्मेंस और पैरा-ग्लाइडर के माध्यम से चैंपियन एथलीटों पर फूलों की वर्षा शामिल रही|

डॉ. मित्तल ने कहा कि हम अपने छात्रों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर चमकने के लिए सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने चार साल के भीतर ओलंपियनों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने वाले एक नए कार्यक्रम की भी घोषणा की। समारोह के दौरान विनेश फोगाट, ओलंपिक खिलाड़ी एवं एलपीयू छात्र ने कहा, ''अगर आप मेरी तरह विजेता बनना चाहते हैं तो आपको खेल के लिए मेरी तरह दीवाना होना होगा''

एलपीयू कैंपस में जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक, शमशेर सिंह (बीए), गुरजंत सिंह (एमबीए), मुक्केबाजी खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन (बीए), प्रीति (बीएससी), जैस्मीन लेम्बोरिया (बी.पी.ई.डी.), भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू (एम.ए.), कुश्ती खिलाड़ी विनेश (एम.ए.), अंतिम पंघाल , अंशू मलिक (एम.ए.), निशानेबाज अर्जुन सिंह चीमा (एम.ए.), एथलीट किरण पहल (बी.ए.), विकास सिंह, बलराज पंवार (बीबीए) शामिल हैं। रजत पदक विजेता छात्र नीरज चोपड़ा सहित बाकी 8 ओलंपियनों के अगले महीने के अंत में अल्मा मेटर का दौरा करने की उम्मीद है। खास बात तो ये है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होले हुए कुल खिलाड़ियों में से एलपीयू स्टूडेंट्स की हिस्सेदारी 21 फीसदी थी| जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है| इस फेहरिस्त में एलपीयू से पहले नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए का लिया जा रहा है| जिसके सबसे ज्यादा स्टूडेंट ओलंपिक में शामिल हुए थे।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD