Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

किरण चौधरी हरियाणा से राज्यसभा सांसद बनने वाली 5वीं महिला - डॉ हेमन्त कुमार

इससे पूर्व जनता दल- इनेलो से 2, भाजपा और कांग्रेस से 1-1 महिलाएं पहुंची थी हरियाणा से राज्यसभा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2024

Last updated on: Aug 27, 2024, 00:00 IST

दो महीने पूर्व 19 जून 2024 को कांग्रेस पार्टी से अपना करीब चार दशकों पुराना रिश्ता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई  किरण चौधरी  हरियाणा से  गत अढ़ाई माह से रिक्त राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव  में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई हैं. गत सप्ताह‌ 21 अगस्त  को किरण ने  प्रदेश से राज्यसभा की उक्त सीट के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन  दाखिल किया था.  

चूंकि उनके विरूद्ध किसी उम्मीदवार ने‌ नामांकन नहीं भरा, इसलिए‌ इस उपचुनाव में  मतदान नहीं हुआ एवं   नामांकन  (उम्मीदवारी) वापिस लेने के अंतिम दिन उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) साकेत कुमार, आईएएस द्वारा किरण को   निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया एवं  इलेक्शन सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया गया.  इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट एवं चुनाव कानूनों के जानकार हेमंत कुमार  ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आर.पी‌‌.एक्ट) , 1951 की धारा 53 (2 ) के अनुसार अगर किसी चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या उस चुनाव द्वारा भरी जाने वाली रिक्त सीट/सीटों के बराबर  हो, तो रिटर्निंग (निर्वाचन ) अधिकारी उस/उन सभी नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों, बशर्ते उनके नामांकन जांच में सही पाए गए हों, को सीधे निर्वाचित घोषित कर देता  है. 

ऐसी परिस्थिति में मतदान करवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती एवं नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही रिटर्निंग अधिकारी ( आर.ओ.) द्वारा ऐसे उम्मीदवार/ उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित  घोषित कर दिया जाता है. हेमंत ने आगे बताया कि किरण हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित‌ होने वाली‌ पांचवी महिला हैं.  सर्वप्रथम अप्रैल, 1990 में भाजपा से  सुषमा स्वराज और जनता दल ( एस) ( जो‌ देवी लाल - ओपी चौटाला की पार्टी का तत्कालीन नाम था)  से विद्या बेनीवाल  हरियाणा से‌ राज्यसभा‌  के लिए निर्वाचित‌ हुई थी. दोनों  पूरे 6 वर्ष अर्थात अप्रैल, 1996 तक राज्यसभा सांसद रहीं.

उसके बाद अप्रैल, 2002 में इनेलो से सुमित्रा महाजन हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित‌ हुई‌ हालांकि जनवरी, 2007 में  मृत्यु के कारण वह अपना 6 वर्ष का  कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई  थी. उसके बाद  अप्रैल, 2014 में कांग्रेस से कुमारी‌ सैलजा हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं  एवं वह पूरे 6 वर्ष तक राज्यसभा सांसद रहीं. बीती 4 जून, 2024 को  सैलजा वर्तमान 18 वीं  लोकसभा में सिरसा लोकसभा सीट से सासंद निर्वाचित‌ हुई  हैं.

एडवोकेट हेमंत ने मौजूदा चुनावी  कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए  बताया कि  जहाँ तक भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर हरियाणा से  राज्यसभा   उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित‌ किरण चौधरी का विषय है, तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,  1951 की धारा 67 के अंतर्गत उनके निर्वाचन की घोषणा सम्बन्धी वांछित नोटिफिकेशन आर. पी. एक्ट, 1951  की धारा 67 में  27 अगस्त 2024  की तिथि को ही भारत सरकार के गजट में प्रकाशित  कर दी जायेगी जिसमें  रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उन्हें उक्त 1951 अधिनियम की धारा 53 (2 ) में निर्विरोध निर्वाचित घोषत करने का उल्लेख‌‌ होगा एवं तत्काल रूप से उनकी राज्यसभा सदस्यता की अवधि प्रारम्भ हो जायेगी जैसे कि अधिनियम की धारा 155 (2 ) में प्रावधान है.

उक्त 1951 कानून की धारा 155 (1 ) के अनुसार नियमित सीटों के लिए निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा धारा 67 नोटिफाई करने के साथ साथ उनके नामो को  धारा 71 में भी अधिसूचित करना कानून आवश्यक होता है जबकि उपचुनाव के सीटों के लिए निर्वाचित होने वालो के नाम  धारा 71 में  नोटिफाई नहीं किये जाते  हैं. इसलिए किरण चौधरी की   हरियाणा से राज्यसभा सांसद के तौर पर आर. पी. एक्ट, 1951  की धारा 71 में गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित नहीं की जाएगी.

सनद रहे कि  किरण चौधरी का राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल छः वर्ष नहीं बल्कि लगभग  डेढ़ वर्ष अर्थात  9 अप्रैल 2026  तक होगा क्योंकि रोहतक लोकसभा सीट से दो माह पूर्व निर्वाचित हुए  लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जिनके लोकसभा सांसद बनने से उपरोक्त राज्यसभा सीट रिक्त हुई है, उनका राज्यसभा कार्यकाल उक्त तारीख ही था, इसलिए उनकी शेष अवधि के लिए ही उक्त राज्यसभा उपचुनाव कराया गया.  

बहरहाल, चूँकि संसद का शीतकालीन सत्र आगामी नवंबर, 2024 से प्रारंभ होगा, इसलिए किरण चौधरी  राज्यसभा के सभापति अर्थात देश के उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के चैंबर‌ में‌ ही आगामी कुछ दिनों‌ में  राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण कर ले लेंगी.

 

Tags: Hemant Kumar , Advocate Hemant Kumar , Punjab & Haryana High Court Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD