Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने जैगल के चेयरमैन राज पी नारायणम को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2024

Last updated on: Aug 27, 2024, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी ने जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, राज पी नारायणम, को उद्यमशीलता, स्टार्टअप मेंटरशिप और फिनटेक इनोवेशन में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए  मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (मानद उपाधि) की उपाधि से सम्मानित किया है।अकादमिक परिषद और बोर्ड आफ मैनेजमेंट द्वारा अनुशंसित यह प्रतिष्ठित उपाधि इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम में राज के महत्वपूर्ण प्रभाव और उद्यमियों की भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए समर्पण और उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का उत्सव है। 

 चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने राज की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, "राज पी नारायणम नवाचार और उद्यमशीलता की भावना का उदाहरण है, जिसके लिए चितकारा यूनिवर्सिटी प्रयासरत है। फिनटेक उद्योग में उनका नेतृत्व और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पण वास्तव में सराहनीय है। हम इस मानद उपाधि के साथ उनके योगदान को मान्यता देते हुए सम्मानित महसूस कर रहे है।

अपने स्वीकृति भाषण में राज पी नारायणम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, " चितकारा यूनिवर्सिटी से यह प्रतिष्ठित मानद डिग्री प्राप्त करते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इस मान्यता के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी का बहुत आभारी हूँ और में फिनटेक उद्योग और महत्वाकांक्षी उद्यमियों के विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

राज पी नारायणम एक विजनरी लीडर और भारत के उद्यमशीलता परिदृश्य में एक अग्रणी शक्ति हैं।47 विविध व्यवसायों में रणनीतिक निवेश और स्थापना और निकास के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ कई सफल उद्यमों के साथ, राज ने भारत में उद्यमशीलता परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सलाह और वित्तीय सहायता ने कई स्टार्टअप को सशक्त बनाने के साथ कई उभरते उद्यमियों के सपनों को पंख लगाए हैं और भारत की गतिशील स्टार्टअप समुदाय की अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान दिया है। 

उनके नेतृत्व में, ज़ैगल एक अग्रणी फिनटेक फर्म के रूप में उभरी है, जिसने डिजिटल स्पेंड मैनेजमेंट में क्रांति ला दी है और लगातार 17 तिमाहियों तक लाभप्रदता बनाए रखी है। हाल ही में जारी किया आईपीओ, 13 गुना से अधिक ओवर सब्सक्राइब हुआ, जो कि उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) सहित उन पर लोगों द्वारा किए गए विश्वास को रेखांकित करता है।  

अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा, राज ने साहित्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिनमें उद्यमियों और प्रभावशाली महिलाओं की सफलता की कहानियां शामिल हैं। उनकी किताब, मेड इन हैदराबाद में 25 स्थानीय उद्यमियों की यात्रा पर प्रकाश डाला गया है, जबकि उनकी आगामी किताब 30 पावर वूमेन ऑफ हैदराबाद है।

राज की उपलब्धियों में बीडब्ल्यू फेस्टिवल ऑफ फिनटेक कानक्लेव एंड अवार्ड्स 2014 में 'फिनटेक लीडर ऑफ द ईयर' का खिताब शामिल है । उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा  एशिया के सबसे होनहार व्यवसायियों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है और उन्हें टी-हब से प्राइड ऑफ तेलंगाना अवार्ड और उद्यमी उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।

चितकारा यूनिवर्सिटी राज पी नारायणम को इस सुयोग्य सम्मान के लिए बधाई देता है और उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए तत्पर है। 

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD