Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बिना केंद्रीय बजट पढ़े बेवजह कमियां निकाल रही मान सरकार : डा. सुभाष शर्मा

बोले - बजट में पंजाब के किसानों, कारोबारियों के लिए अहम घोषणाएं

Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Sukhwinder Singh Goldy, Sanjeev Vashisht
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 31 Jul 2024

Last updated on: Jul 31, 2024, 00:00 IST

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की मान सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को या तो पहले केंद्रीय बजट पढ़ लेना चाहिए या फिर अर्थशास्त्र विशेषज्ञों से इस बजट के बारे में समझना चाहिए और उसके बाद ही बजट को लेकर कोई बयान देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि पंजाब को बजट में कुछ नहीं मिला उन्होंने बजट को पढ़ा ही नहीं। इन लोगों का काम दरअसल हर चीज में कमी निकालना है और ये सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति करना जानते हैं। बजट में हुई घोषणाओं का जिक्र करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में जिन विशाल सब्जी उत्पादन कलस्टर के विकास की घोषणा की है उससे पंजाब के रूपनगर, बरनाला और लुधियाना को काफी लाभ होगा क्योंकि यहां पर सब्जियों की मांग बहुत अधिक है। 

इसी प्रकार केंद्रीय बजट में इको फ्रेंडली एग्रीकल्चर बजट के लिए 598 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिससे पंजाब को काफी लाभ होगा। बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम की जो घोषणा की है वे पंजाब के 1.6 लाख एमएसएमई यूनिट्स के लिए लाभकारी साबित होगी और इसका सबसे ज्यादा फायदा लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के कारोबारियों को होगा। डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि बजट में मुद्रा लोन की लिमिट 20 लाख तक बढ़ा दी गई है जिसका लाभ पंजाब के कारोबारियों को होगा। 

इसके अलावा बजट में सरकार ने चमड़ा और कपड़ा निर्माताओं को राहत देते हुए डाउन फिलिंग सामग्री पर मूल सीमा शुल्क को कम करने का प्रस्ताव किया है और निर्यात के लिए चमड़ा और वस्त्र परिधान, जूते और अन्य चमड़े की वस्तुओं के निर्माण के लिए छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची में भी वृद्धि की है। इससे जालंधर की चमड़ा एवं टैक्सटाइल इंडस्ट्री को काफी लाभ होगा। 

डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में पंजाब को कुल 122,537.11 करोड़ प्राप्त हुए, जोकि केंद्रीय करों और ड्यूटियों की शुद्ध आय के वितरण का करीब 2 प्रतिशत है। इसी के अलावा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम-आशा) के लिए कुल 6,437.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब के 10.93 लाख किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिया जाए। 

बजट में वित्त मंत्री ने ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरीडोर प्रोजेक्ट के लिए 832.03 करोड़ के फंड का आवंटन किया है जिससे पंजाब की बाकी राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी वहीं पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्टचर प्रोजेक्टों को काफी लाभ होगा। डा. सुभाष शर्मा ने इसके अलावा भी बजट में पंजाब के लिए बहुत कुछ है लेकिन आम आदमी पार्टी को लगता है कि वे अपना दुष्प्रचार करती रहेगी और पंजाब के लोग उसके झूठ को मान लेंगे। ऐसा कतई नहीं होगा और पंजाब के लोगों को आप की सच्चाई का पता चल गया है कि ये सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं।

 

Tags: Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Sukhwinder Singh Goldy , Sanjeev Vashisht

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD