Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मनुष्य वह है जो दूसरों के लिए जीता है और उनकी समस्याओं का समाधान करता है : अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मनुष्य वह है जो व्यक्तिगत जीवन और काम के माहौल में दूसरों के लिए जीता है

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2024

Last updated on: Jul 15, 2024, 00:00 IST

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि विषयक मामलों के विभाग ने आज राष्ट्रीय मीडिया केन्‍द्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 'हैप्‍पीनैस – अ स्‍टेट ऑफ ह्यूमन वैल्‍यूज' विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया। यह प्रेरक व्याख्यान लेखक, मानवीय मूल्यों के समर्थक और नेतृत्व एवं जीवन कौशल प्रशिक्षक डॉ. नंदितेश निलय ने दिया। इस अवसर पर विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की पहल करने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों की सराहना करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि जीवन के सार को समझने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य सौंपा जाए, उसे कुशलतापूर्वक करने का अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है। आत्मनिरीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को पोषण की आवश्यकता होती है और सफलता के लिए इन्हें समझना बहुत आवश्यक है। 

शरीर के लिए व्यायाम, मन के लिए मैत्री, बुद्धि के लिए ज्ञान, आत्मा के लिए अध्यात्म स्वस्थ और सुखी जीवन की आवश्यक शर्तें हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मन और आत्मा का पवित्रीकरण उतना ही महत्‍वपूर्ण है जितना एक शरीर को स्‍वस्‍थ बनाए रखना। मंत्री ने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद लेने से आत्मा को पोषण मिलता है तथा ज्ञान और शिक्षा प्राप्त करने से बुद्धि को पोषण मिलता है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे पोषण को पर्याप्त और मनचाहे तरीके से लेना चाहिए, तभी जीवन में जीवंतता प्राप्त होती है क्योंकि ऐसी खुशी जीवन का आंतरिक पहलू है। उन्होंने कहा कि यह समझने के लिए आत्मनिरीक्षण आवश्यक है कि कुल मिलाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए क्या अच्छा है। दूसरों की समस्याओं का समाधान करना खुश रहने के लिए आवश्यक गुण और विशेषता है; जिससे कार्यालय कार्य सहित सभी स्थितियों से निपटने के लिए सभी के तालमेल की आवश्यकता होती है। 

उन्‍होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य वह है जो व्यक्तिगत जीवन और काम के माहौल में दूसरों की समस्याओं का समाधान करे। यह बिरादरी के लिए सामाजिक कार्य है और काम के माहौल में अधिकारियों सहित परिवार के सदस्य की समस्याओं का समाधान करना मनुष्य का एक अनिवार्य पक्ष है। अपने व्याख्यान में, डॉ. नंदितेश निलय ने अपने जीवन के अनुभवों को बताते हुए श्रोताओं से कहा कि वे आत्मनिरीक्षण करें कि कैसे हम अपने दैनिक जीवन में खुश रह सकते हैं। 

उन्होंने सभी से प्रकृति में खुशी खोजने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को खुद को समझने के लिए प्रोत्साहित किया, हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और अंदर की आवाज़ सुननी चाहिए तथा किसी भी स्थिति का निष्पक्ष विश्लेषण करना चाहिए। उन्होंने श्रोताओं को जीवन में खुशी को समझने के लिए प्रेरित किया; और 'हैप्‍पीनैस – अ स्‍टेट ऑफ ह्यूमन वैल्‍यूज' को समझने से पहले खुद से पूछें “मैं कौन हूँ?”।

 किसी की नौकरी की ज़िम्मेदारी और द्वंद्व के समाधान की व्‍याख्‍या करते हुए उन्होंने कहा कि काम में खुशी को उद्देश्य और दूसरों की मदद करने की भावना से समझा जाना चाहिए और काम में उत्कृष्टता का उदाहरण देकर उनके मुद्दों को हल किया जाना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जीवन जीने का उद्देश्य है, उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को कुर्सी और नौकरी के प्रोफ़ाइल के माध्यम से अपना परिचय नहीं देना चाहिए। 

मेरे आंतरिक-मंडल में कौन हैं और क्यों?” पूछते हुए, एक अच्छे इंसान की संगति मे होना खुशी और जीवन के उद्देश्य का सार - मानवीय मूल्यों की भावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब निष्पक्षता और धार्मिकता के बीच का अंतर कम हो जाएगा, धार्मिकता विनम्रता का अभ्यास करने में है, कृतज्ञता के मूल्यों को विकसित करने में है, तब समाज रहने के लिए एक अद्भुत स्थान होगा।आरंभ में विधि कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने वक्ता का परिचय कराया तथा इस व्याख्यान के आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विधि कार्य विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय, पत्र सूचना कार्यालय तथा मीडिया बिरादरी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह उल्लेख करना उचित है कि तनाव मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के अपने समग्र उद्देश्य के तहत, जो न केवल सभी हितधारकों को प्रेरित करता है, बल्कि आउटपुट की गुणवत्ता और मात्रा को भी बढ़ाता है, विधि कार्य विभाग समय-समय पर इसी तरह के आयोजन करता रहा है।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD