Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा

पंजाबी राज्य की भलाई के लिए मोदी का समर्थन करें : डॉ. सुभाष शर्मा

Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़/खरड़ , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज रोपड़ और खरड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब की खोई हुई गरिमा को बहाल कर सकते हैं। कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पीएम के रूप में अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा आज सड़क, रेलवे और हवाई नेटवर्क देखकर साफ़ नज़र आता है कि देशतेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य से पंजाब पिछड़ रहा है। उन्होंने लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा,इस चुनाव में पंजाबियों को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए कि हम भाजपा को वोट देकर सरकार बनाने में योगदान दें और यह सुनिश्चित करें कि कम से कम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पंजाब में भी अभूतपूर्व विकास हो।''

डॉ. सुभाष ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि देश आगे जा रहा है और पंजाब पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा, "एक तरफ, योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को अपराध और गैंगस्टर मुक्त राज्य बना दिया है, दूसरी तरफ, पंजाब में 'जंगल राज' कायम है और गैंगस्टरों को खुली छूट मिली हुई है।" डॉ. शर्मा ने कहा कि पंजाब में जहां बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। 

उन्होंने जोर देकर कहा, नशीले पदार्थों का अभिशाप चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सख्ती से निपटने की जरूरत है । उन्होंने मतदाताओं से पंजाब के लिए एक नई सफलता की कहानी लिखने के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। पंजाब के उद्योग जगत के दूसरे राज्यों की ओर पलायन की ओर इशारा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, ''यूपी, गुजरात और कई अन्य राज्यों के अलावा हमारा पड़ोसी राज्य हरियाणा भी प्रगति के मामले में काफी आगे निकल चुका है, जबकि आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य पर 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कर्ज़े के भोज को तभी कम किया जा सकता है जब यहां के लोग मोदी के विकसित भारत के विचार का समर्थन करेंगे।''

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब के गांवों में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने सभी दलों - आप, कांग्रेस और अकालियों को आजमाया है, लेकिन नतीजा यह रहा कि यह सभी पार्टियां राज्य की समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल रही हैं और इनके नेता केवल अपनी बेहतरी के लिए काम करते रहे। 

उन्होंने कहा, गांवों के लोग कहते है कि हमने कांग्रेस और शिअद के विकल्प के रूप में आप को वोट दिया था, लेकिन उन्होंने भी राज्य को बर्बाद कर दिया है और अब हमने मोदी के साथ खड़े होने और भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। डॉ. शर्मा ने पूर्ण विश्वास से कहा इस बार ग्रामीण लोग देश और पंजाब के सर्वांगीण विकास के प्रयास में भाजपा और पीएम मोदी का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अपनी चुनावी सभाओं के दौरान डॉ. शर्मा ने गरीबों के लाभ और उत्थान के लिए मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। सभी चुनावी सभाओं में भाजपा उम्मीदवार के लिए आम जनता का उत्साह जबरदस्त था।

 

Tags: Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD