Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 03 May 2024

Last updated on: May 03, 2024, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी श्री निशांत कुमार यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को 25 मई को मतदान केंद्र के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इन मतदाताओं को घर से भी मतदान की सुविधा दी गई थी लेकिन अनेक मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने यह बात शुक्रवार की शाम गुरुग्राम के लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में स्वीप, एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी) व अन्य कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

टोल फ्री 1950 पर कॉल कर दर्ज करवानी होगी जानकारी

डीसी ने कहा कि गुरुग्राम जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं की संख्या 50,790 है। घर से वोट डालने के साथ-साथ इन मतदाताओं को पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा मिलेगी। इस श्रेणी के मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं।

इन मतदाताओं को घर से लाने के लिए एक सरकारी कर्मचारी व एक वालंटियर की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राजीव चौक फ्लाईओवर पर मतदाता जागरुकता के स्लोगन, सार्वजनिक स्थलों पर ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट के डेमो लगाने, राहगीरी इवेंट व मॉल्स में फ्लैश मॉब इवेंट करवाए जाएंगे।

कंट्रोल रूम से रखी जाएगी पेड न्यूज पर नजर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कमेटी की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन व भ्रामक खबरों की निगरानी के लिए एमसीएमसी पूर्ण निगरानी रखे। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी। एमसीएमसी के सदस्य सचिव एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेड न्यूज पर निगराननी के लिए लघु सचिवालय के पांचवे तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से प्रिंट व इलेक्ट्रानिक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग कर्मचारियों की टीम निगरानी कर रही है। इसके साथ ही अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने इलैक्ट्रानिक या प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के प्रमाणन के लिए आवेदन नहीं किया है।

इस अवसर पर एडीसी हितेश कुमार मीणा, बादशाहपुर के एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट, एएलसी कुशल कटारिया, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, ओएसडी टू डीसी प्रीति, डीआईओ विभू कपूर, ईटीओ अभिनंदन गोयल, सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD