Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोकसभा होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार रहे विजयी

Raj Kumar Chabbewal, Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Jun 2024

Last updated on: Jun 04, 2024, 00:00 IST

जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई है और आज वोटों की गिनती के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चब्बेवाल विजयी रहे। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर को 44111 मतों से हराया। जिला निर्वाचन अधिकार कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की ओर से रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में जहां गिनती केंद्रों के बाहर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया, वहीं मीडिया सैंटर का दौरा भी किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजेता डॉ. राजकुमार चब्बेवाल रहे और उन्होंने 303859 मत प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश को 199994, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 91789, इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर को 259748 , बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रंजीत कुमार को 48214 वोटें पड़ी। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह को 1425, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार जसवंत सिंह को 20923, बहुजन द्रविड़ पार्टी के उम्मीदवार जीवन सिंह तमिल को 4621, समाज भलाई मोर्चा के उम्मीदवार दविंदर कुमार सरोया को 930, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार भीमराव यशवंत अंबेडकर को 1041, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राजपाल नडाली को 1140, डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार राजेश को 2336, आजाद उम्मीदवार सतपाल को 993, आजाद उम्मीदवार सोनू सिंह फगवाड़ा को 1884, आजाद उम्मीदवार दविंदर सिंह को 1617 ,आजाद उम्मीदवार रोहित कुमार टिंकू को 2419 व नोटा को 5552 वोटों पड़ी।

कोमल मित्तल ने चुनाव अमले का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव अमले की ओर से मेहनत व पारदर्शी तरीके से निभाई जिम्मेदारी के चलते ही चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हुई  है। उन्होंने उम्मीदवारों की ओर से दिए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, चब्बेवाल, उड़मुड़, दसूहा, मुकेरियां, भुलत्थ, फगवाड़ा व विधान सभा क्षेत्र की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में व विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर व शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में करवाई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि लोक सभा होशियारपुर के लिए हुए मतदान की गिनती आज रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर  में माननीय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए गिनती आब्जर्वरों की उपस्थिति में पारदर्शी व सख्त सुरक्षा प्रबंधों में करवाई गई।

उन्होंने मीडिया की ओर से निभाई गई जिम्मेदारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समूची चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पोलिंग स्टाफ, भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक अलग-अलग टीमों की ओर से भी प्रशंसनीय जिम्मेदारी निभाई गई।एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अमले की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों गिनती केंद्रों में सी.ए.पी.एफ, प्रदेश व जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे और  सभी कर्मचारियों की ओर से भी पूरी मेहनत से ड्यूटी निभाई गई।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD