Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

छः विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में चार कांग्रेस व दो भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते

Election Special,Himachal Election News,ECI,Chief Electoral Officer Himachal,Lok Sabha Elections 2024,General Elections 2024,CEO Himachal,Chunav Ka Parv,Desh Ka Garv,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jun 2024

Last updated on: Jun 04, 2024, 00:00 IST

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि छः विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में चार इण्डियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) व दो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रत्याशी चुनाव जीते।

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने 28066 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह जग्गी को हराया, जिन्हे 22540 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी राकेश चौधरी को 10770, सतीश कुमार को 422 तथा नोटा को 482 मत मिले।

लाहौल-स्पिति विधानसभा

लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुराधा ने 9414 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय डॉ. राम लाल मारकण्डा को हराया, जिन्हें 7454 मत प्राप्त हुए।

भाजपा के रवि ठाकुर को 3049 तथा नोटा को 76 मत मिले।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने 29529 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेन्द्र सिंह राणा को हराया, जिन्हें 27089 मत प्राप्त हुए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र सिंह डोगरा को 334, निर्दलीय प्रत्याशियों अनिल राणा को 134 व शेर सिंह को 71 राजेश कुमार 46, तथा नोटा को 241 मत मिले।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने 36853 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दविन्द्र कुमार भुट्टो को हराया, जिन्हें 31497 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी चंचल सिंह को 300 तथा राजीव शर्मा को 234 तथा नोटा को 341 मत मिले।

विधानसभा क्षेत्र गगरेट

विधानसभा क्षेत्र गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने 35768 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चैतन्य शर्मा को हराया, जिन्हें 27281 मत प्राप्त हुए।

 निर्दलीय अमित वशिष्ट को 570, अशोक सौंखला को 323 तथा मनोहर लाल शर्मा को 288 तथा नोटा को 606 मत मिले।

विधानसभा क्षेत्र बड़सर

विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा के इन्द्रदत्त लखनपाल ने 33086 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुभाष चन्द को हराया, जिन्हें 30961 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी विशाल कुमार को 452 तथा नोटा को 323 मत मिले।

 

Tags: Election Special , Himachal Election News , ECI , Chief Electoral Officer Himachal , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Himachal , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD