Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हंदवाड़ा में नए नर्सिंग कॉलेज और नर्सिंग हॉस्टल की आधारशिला रखी

नया नर्सिंग कॉलेज सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे और समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ाने में काफी मदद करेगा-एलजी सिन्हा

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Mansukh Mandaviya, Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Kupwara, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली, जम्मू, कुपवाड़ा , 05 Feb 2024

Last updated on: Feb 05, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हंदवाड़ा, कुपवाड़ा में नए नर्सिंग कॉलेज और नर्सिंग हॉस्टल की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नया नर्सिंग कॉलेज सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे और समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ाने में काफी मदद करेगा।उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने में हुई तीव्र प्रगति को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों के भीतर एमबीबीएस, पीजी और नर्सिंग शिक्षा में लगभग 4500 सीटें जोड़ी गई हैं।

उन्होंने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और भविष्य की देखभाल के लिए आधुनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों को विकसित और तैनात करने पर जोर देने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। हंदवाड़ा नर्सिंग कॉलेज परियोजना को 4 कार्य सत्रों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग की नई इमारत का भी उद्घाटन किया, आंध्र प्रदेश में तीन नर्सिंग कॉलेजों की आधारशिला रखी और राष्ट्रीय दंत चिकित्सा रजिस्टर का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. माणिक साहा मुख्यमंत्री त्रिपुरा, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिब्येंदु मजूमदार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव अपूर्व चंद्रा ने भाग लिया। अध्यक्ष जिला विकास परिषद कुपवाड़ा इरफान सुल्तान पंडितपोरी, पिं्रसिपल के अलावा सरकारी मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ वर्चुअल मोड के माध्यम से शामिल हुए।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Mansukh Mandaviya , Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Kupwara , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD