Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में एलपीयू बना ओवरऑल चैंपियन

यह जोनल फेस्टिवल पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में आयोजित किया गया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Feb 2024

Last updated on: Feb 05, 2024, 00:00 IST

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) द्वारा आयोजित 37वें इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरी है। इस शीर्ष उपलब्धि के अलावा, एलपीयू ने संगीत, ललित कला, साहित्यिक और नृत्य श्रेणियों में चार अन्य ओवरआल ट्रॉफी जीतकर व्यक्तिगत श्रेणियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

इसके साथ ही, एलपीयू को थिएटर श्रेणी में भी सराहनीय प्रथम रनर-अप स्थान मिला है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के 37वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल 2023-24 में पूरे क्षेत्र के 18 विश्वविद्यालयों के 800 से अधिक स्टूडेंट्स  ने भाग लिया था।

माननीय सांसद एवं एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने विजेताओं और उनके गुरुओं को बधाई दी और उनसे जीत के उत्साह को हमेशा ऊंचा बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. मित्तल ने यह भी बताया कि एलपीयू के स्टूडेंट्स को  पहले दिन से ही उनके व्यक्तिगत जुनून को विकसित करने के लिए मार्गदर्शन किया जाता है। 

यही कारण है कि कठिन पेशेवर कार्यक्रमों के स्टूडेंट्स होते हुए भी वे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसा अर्जित करते हैं, चाहे वह खेल, अध्ययन, अनुसंधान या सांस्कृतिक गतिविधियाँ के हों। इस अवसर पर निर्धारित क्षेत्रों में विभिन्न श्रेणियों की मनमोहक प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया, जिनके द्वारा विभिन्न जीवन प्रेम आदि के महत्वपूर्ण संदेश भी दिये गए।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD