Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कालीबाड़ी मंदिर की सफ़ाई अभियान में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश भर के देवालयों के सफ़ाई अभियान में जुटी है भाजपा

Jai Ram Thakur BJP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Jan 2024

Last updated on: Jan 14, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार से समूचे प्रदेश में बीजेपी द्वारा देवालयों में  सफ़ाई अभियान की शुरुआत की गई। इसके क्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज बीजेपी शिमला क़े सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कालीबाड़ी मंदिर पहुंच कर सफ़ाई अभियान चलाया। इस तरह का अभियान भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में चला रही है। पार्टी के नेता अपने आस पास के सभी मंदिरों में जाकर वहां पर सफ़ाई अभियान चला रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल है।  

पूर्वाह्न 11 बजे काली बाड़ी मंदिर पहुंचे बीजेपी के सभी नेताओं ने मंदिर परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष समेत सभी नेताओं ने मंदिर परिसर की धुलाई की। मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश भर में मंदिरों की साफ़ सफ़ाई का अभियान चलाया जा रहा है। 

यह अभियान अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा तक अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के सदकर्मों का प्रतिफल है कि हम सभी इस शुभ घड़ी के साक्षी बन रहे हैं। पाँच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जून को विधि विधान से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और अयोध्या नगरी को एक वैश्विक नगरी की तरह विकसित किया जा रहा है।

इस मौक़े पर पत्रकारों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत पूरी मज़बूती के साथ जुड़ा है और सबका साथ-सबका विकास के ध्येय के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत के एक कुशल और मज़बूत नेतृत्व के नरेन्द्र मोदी के हाथों में हैं और पूरी दुनिया के सामने शान से खड़ा है।  इसलिए किसी को भारत जोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला शहरी विधान सभा सीट से प्रत्याशी संजय सूद, कमल जीत सूद, सुदीप महाजन, गौरव  कश्यप, कुसुम सदरेट, सुनील धर ,राजीव पंडित, बिट्टू पाना, कल्याण धीमान,शैली शर्मा, तरुण राणा,जगजीत बग्गा,संजीव ठाकुर, अनूप वेद,रोहित सचदेवा,तरुण पूरी,संजय शर्मा,संदीप शर्मा, रजत मलहोत्रा, मनु अग्रवाल, चेतन आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD