Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, आवास योजना व उज्जवला योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरित

प्रधान मंत्री की लाभार्थियों से बातचीत का दसुहा की जनता ने सुना प्रसारण

Som Parkash BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दसुहा (होशियारपुर) , 08 Jan 2024

Last updated on: Jan 08, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाने की नीतियां देश को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी जन मानस को इन योजनाओं का लाभ लेते हुए भारत को विश्व का एक विकसित और अग्रणी राष्ट्र बनाना है। 

उन्होंने कहा की उन्हे उम्मीद है की भारत इस अमृत काल में वर्ष 2047 से पहले ही एक मजबूत और विकसित भारत बन कर उभरेगा। आज होशियारपुर के दसूहा रेलवे स्टेशन के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं, वह इस यात्रा के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

इस प्रोग्राम के दौरान केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश सहित सभी लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के गुरदासपुर के लाभार्थियों सहित और राज्यों के लाभार्थियों से किए गए सीधे संवाद को बड़ी दिलचस्पी से सुना। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना व प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के नए लाभार्थियों को इन योजनाओं के पहचान पत्र वितरित किए जिसके द्वारा वह अपना खुद का कामकाज शुरू कर सकते हैं और आवास के लिए भी कार्य कर सकते हैं। 

उन्होंने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मौके पर ही गैस कनेक्शन भी वितरित किए। भारत सरकार की अनेक कल्याणकरी योजनाओं का पहले से लाभ ले रहे लाभार्थियों द्वारा और योग्य व्यक्तियों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी' विषय के अंतर्गत बताया गया कि किस तरह इन कल्याणकारी योजनाओ से उनके जीवन में बदलाव आया है।

इस अवसर पर सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल भी लगाए गये थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जागरूकता वैन होशियापुर सहित पंजाब के सभी जिलों में चल रही है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है और योग्य लाभार्थियों को मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री सोम प्रकाश ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी को अपना व दूसरों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए योजनाओं का लाभ उठाने व दूसरों को जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई।

बाद में केंद्रिय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा दसूहा रेलवे स्टेशन पर तीन रेल गाड़ियों जम्मू तवी - पुणे ( झेलम एक्सप्रेस), जम्मू तवी -  जैसलमेर ( शालीमार एक्सप्रेस) और जम्मू तवी -  कोलकाता ( सियालदह एक्सप्रेस ) के रुकने का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर कुछ विकासात्मक परियोजनाऔ का भी उदघाटन किया।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Hoshiarpur , Viksit Bharat Sankalp Yatra , VBSY , Information Education and Communication , Meri Kahani Meri Zubani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD