Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हाल के दिनों में चंद्रयान और विज्ञान की ऐसी अन्य सफलता की कहानियों ने बच्चों की कल्पनाशीलता और रुझान को जगाया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

युवा मन में जिज्ञासा विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाएगी, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत @2047 का निर्माण होगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

Atmanirbhar and Viksit Bharat @ 2047
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2023

Last updated on: Dec 28, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हाल के दिनों में चंद्रयान और विज्ञान की ऐसी अन्य सफलता की कहानियों ने बच्चों की कल्पनाशीलता और रुझान को जगाया है। उन्होंने कहा कि युवा मन में जिज्ञासा विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाएगी, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत @2047 का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी वैज्ञानिक सोच के हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) आधारित पहलों और परियोजनाओं को उत्सुकता से बढ़ावा दे रहे हैं।" केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में एक समारोह में वर्ष 2022 के लिए सीएसआईआर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और जीएन रामचंद्रन पदक प्रदान करने के बाद बोल रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सीएसआईआर ने भारत को दुनिया में अग्रणी भूमिका हासिल करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि हम अब विश्व मापदंडों और रणनीतियों का पालन कर रहे हैं और विश्व मानकों पर खरा उतर रहे हैं, इसलिए हमें भी उनके जैसा ही होना होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विभिन्‍न परियोजनाओं में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। डॉ. सिंह ने प्रमुख अंतरिक्ष परियोजनाओं में महिलाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन पुरस्कार समारोहों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और कई मामलों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद, भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजनाओं में प्रचुर जिज्ञासा और सार्वजनिक रुचि पैदा हुई है। उन्होंने छात्रों को देश भर में सीएसआईआर प्रयोगशालाओं का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये नए भारत के आधुनिक स्मारक हैं। उन्‍होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, तो यह कैसे हो रहा है? यह यहां हो रहा है।''

डॉ. सिंह ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत में नवाचार 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये युवा नवप्रवर्तक अमृत काल में विकसित भारत@2047 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2047 में भारत आजादी के सौ साल मनाएगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद के भारत की यह तीसरी पीढ़ी सबसे भाग्यशाली है क्योंकि वे अब अपनी आकांक्षाओं के कैदी नहीं हैं। भारत के लिए यह सही समय है, जब प्रधानमंत्री श्री मोदी के गतिशील नेतृत्‍व में नवाचार हो रहे हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Viksit Bharat @ 2047

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD