Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्रधान मंत्री को सोच के चलते तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है भारत : सोम प्रकाश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री के संबोधन में हुए शामिल

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Hoshiarpur, Viksit Bharat Sankalap Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा, होशियारपुर , 09 Dec 2023

Last updated on: Dec 09, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी नीतियों के पीछे एक प्रेरक शक्ति हैं जो नागरिकों को शक्ति प्रदान करती है और समावेशी विकास को उत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि 20247 तक भारत को विकसित भारत बनाना उनका विजन है परंतु उनके नेतृत्व व नीतियों के चलते भारत इस मील के पत्थर को बहुत पहले हासिल कर सकता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री आज होशियारपुर के गांव उहड़पुर में भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीमों के कुछ लाभार्थियों के साथ प्रधान मंत्री की बातचीत का हिस्सा बने और विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे। विशेष जागरुकता वैनों के माध्यम से यह यात्रा होशियारपुर सहित पंजाब के सभी जिलों में चल रही है।

देश की समूची प्रगति के बारे में प्रधान मंत्री के रिकार्ड किए भाषण व लाभार्थियों की कहानियां, पैंफलेट, कैलेंडरों व छोटी किताबों के रुप में जागरुकता सामग्री को दर्शाती एल.ई.डी स्क्रीन वाली वैन भी समागम वाले स्थान पर मौजूद थी। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को विकसित भारत का प्रण दिलाया व देश के सर्वपक्षीय तरक्की के लिए मिल कर काम करने का आह्वान किया।

पंजाब में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जीवन व समुदायों को बदलने में कमाल का काम किया है। आज तक यात्रा ने 1.25 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाली करीब 1300 ग्राम पंचायतों को कवर किया है। दिलचस्प बात यह है कि विकसित भारत प्रोग्राम में शामिल होने में महिलाओं की गिनती पुरुषों से अधिक है जो कि जीवन के हर क्षेत्र के व्यक्तियों को शक्ति प्रदान कर रहा है।

सोम प्रकाश ने ड्रोन स्कीम की वकालत करते हुए इस बारे में विस्तार से बताया जो महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पुराने अभ्यास के मुकाबले बहुत कम पैसे में संतुलित अनुपात में नैनो खाद का छिडक़ाव भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नजदीक के खेत में ड्रोन उड़ाने के लिए हाथ भी आजमाए।

उन्होंने कहा कि यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान का एक अभिन्न अंग है जो कि देश की सारी योग्य जनसंख्यया को लाभ प्रदान करने के लिए खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिे केंद्र सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पंजाब के 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया है व प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं।

इस दौरान प्रधान मंत्री किसान निधि योजना व प्रधान मंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों ने इन स्कीमों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के बाद मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपनी कहानियां  भी सुनाई। केंद्रीय मंत्री ने उनके से कुछ से बातचीत की व लाभार्थियों को उज्जवला कनेक्शन भी सौंपा। राज्य में अब तक ऐसे 4000 से अधिक लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझे किए हैं। 

इस मौके पर केंद्र सरकार ने कई विभागों के फार्म भर कर व आधार कार्ड अपडेट कर मौके पर ही लाभ देने के लिए स्टाल भी लगाए हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी को प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत व विश्वकर्मा योजना के अलावा अन्य बहुत सी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। बाद में सोम प्रकाश ने गांव रसूलपुर में एक अन्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर विधायक जंगी लाल महाजन, ए.डी.सी (विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम टांडा गगनदीप सिंह, बी.डी.पी.ओ डा. धारा कक्कड़, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत , फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली, जवाहर खुराना, विजय कौशल, जंगवीर सिंह, अरविंदर सिंह रसूलपुर, चरनजीत सिंह, अमृतपा, सुखजीत कौर आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Hoshiarpur , Viksit Bharat Sankalap Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD