Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने दी टैली सॉल्यूशंस के संस्थापक, भरत गोयनका को डॉक्टरेट की उपाधि

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 06 Oct 2023

Last updated on: Oct 06, 2023, 00:00 IST

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक चितकारा यूनिवर्सिटी ने टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठित संस्थापक और उपाध्यक्ष श्री भरत गोयनका को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की प्रतिष्ठित मानद उपाधि से सम्मानित किया। टैली सॉल्यूशंस , भारत की अग्रणी बिजनेस मैनेजमेंट साफ्टवेयर प्रदाता कंपनी है। यह उपाधि श्री गोयनका के असाधारण योगदान, परिवर्तनकारी प्रभाव, और प्रौद्योगिकी और व्यवसाय के क्षेत्र में दृढ़ समर्पण को मान्यता देती है।

 "भारतीय सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग के जनक" के रूप में विख्यात और 2011 में नैसकाम द्वारा प्रतिषिठत लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित श्री गोयनका नवाचार और उद्यमशीलता के प्रतीक के रूप में आज जाने जाते हैं। टैली सॉल्यूशंस के संस्थापक के रूप में, 7.2 मिलियन से अधिक वैश्विक उपयोगकर्ता आधार के साथ उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट साफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में क्रांति लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है श्री गोयनका को मानद डॉक्टरेट की उपाधि चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक के चितकारा और प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा द्वारा एक भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान की गई।

श्री गोयनका की यात्रा 1984 में शुरू हुई जब उन्हें अपने पिता से उपहार के रूप में एक आईबीएम पीसी प्राप्त हुआ। इस उपहार ने एक तकनीकी क्रांति को शुरुआत की और जिसने दुनिया भर के लाखों एमएसएमई व्यवसायों को प्रभावित किया है। उसकी खोज ने 'द एकाउंटेंट' को जन्म दिया जो कि जटिल कोडिंग से रहित एक क्रांतिकारी एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर,है जो बाद में 1999 में टैली सॉल्यूशंस के रूप में विकसित हुआ। जल्द ही, टैली ईआरपी 9 , दुनिया का पहला समवर्ती बहुभाषी एकाउंटिंग एंड इन्वेंटरी सॉफ्टवेयर बनने जा रहा है जबकि कंपनी की नवीनतम पेशकश  टैली प्राइम यूजर्स फ्रेंडली इंटरफेस तकनीक से उद्योग जगत के लिए नए मानकों को तय करती रहेगी। 

श्री गोयनका के गतिशील नेतृत्व में, टैली सॉल्यूशंस एसएमई से लेकर बड़े व्यवसायी मैनेजमेंट तक सभी आकार और प्रकार के उद्यमों को सेवा प्रदान करता है। मानद उपाधि प्राप्त करते हुए, श्री भरत गोयनका ने कहा, " चितकारा जैसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से साहित्य की मानद डॉक्टरेट की उपाधि लेते हुए मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। मुझे टैली की कहानी का हिस्सा बनने और इसकी सफलता का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भी मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है कि मुझे चितकारा यूनिवर्सिटी के सम्मानित संकाय सदस्यों और मेधावी छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिला।

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब के चांसलर डॉ. अशोक के चितकारा ने कहा, भरत गोयनका की एक अग्रणी और नवप्रवर्तक विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इसके अलावा वे  हमारे देश और दुनिया के लिए , उज्जवल और और इनोवेटिव होने लिए मार्ग प्रशस्त करेगा । भारतीय सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग, तकनीकी नवाचार और में जबरदस्त योगदान व उद्यमशीलता नेतृत्व. के लिए  चितकारा यूनिवर्सिटी श्री भरत गोयनका को हार्दिक धन्यवाद देता है और उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करता है।

पंजाब के चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग में  श्री गोयनका के असाधारण योगदान की सराहना करने के साथ तकनीकी नवाचार और उद्यमशीलता नेतृत्व उनके गहरे प्रभाव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि  गोयनका की इऩोवेशन के प्रति की निरंतर खोज ने प्रौद्योगिकी में क्रांति ला दी है। हम उनकी भावना का सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि उनकी विरासत अनगिनत पथप्रदर्शकों को भविष्य में प्रेरित करेगी श्री गोयनका के उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म सहित कई पुरस्कार मिले हैं। 

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, है जिसके जरिए  व्यापार और उद्योग पर उनके उत्कृष्ट प्रभाव को स्वीकार किया गया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल प्रौद्योगिकी उद्योग को बदल दिया है बल्कि अनगिनत लोगों को उनके व्यवसायों को फलने-फूलने के लिए सशक्त भी बनाया है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD