Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार

मगसीपा से हासिल किया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Punjab Admin, Mera Ghar Mere Naam, SVAMITVA Scheme, Keshav Hingonia,Narinder Sangha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Sep 2023

Last updated on: Sep 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब राज्य ‘मेरा घर मेरे नाम/ स्वामित्व स्कीम’ के साथ एक नया सफ़र तय करने के लिए तैयार है क्योंकि इस मुहिम को सफलतापूर्वक सम्पूर्ण करने के लिए मुकम्मल प्रशिक्षण लेकर मास्टर ट्रेनर तैयार हैं।यहाँ मगसीपा में आज विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) श्री के.ए.पी. सिन्हा के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन विशेष सचिव राजस्व-कम-मिशन डायरैक्टर स्वामित्व श्री केशव हिंगोनिया ने किया।

इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में राज्य के सभी 23 ज़िलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल) और ज़िला राजस्व अफ़सर शामिल हुए। अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री केशव हिंगोनिया ने कहा कि ‘‘राज्य के सामाजिक- आर्थिक विकास को प्रफुल्लित करने वाली स्वामित्व स्कीम ग्रामीण ज़मीनों के मालिकों को उनकी जायदादों के अधिकार देकर और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी उचित भूमि प्रबंधन, ज़मीन के स्वामित्व हक और कब्ज़ा देने सम्बन्धी प्रक्रिया में क्रांतिकारी तबदीली लाने की क्षमता रखती है।“

श्री हिंगोनिया ने कहा कि आज के प्रशिक्षण प्रोग्राम के साथ हमारे मास्टर ट्रेनर इस स्कीम को लागू करने में तेज़ी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं और इनके पास भूमि सर्वेक्षण, मैपिंग और ज़मीन के स्वामित्व देने सम्बन्धी पूरा ज्ञान है, जो ज़मीनी स्तर पर ‘‘स्वामित्व स्कीम’’ की सफलता के लिए ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रौद्यौगिकी के द्वारा गाँवों के विकास के लिए वचनबद्ध है ताकि हरेक घर तक लाभ पहुँचना यकीनी बनाया जा सके।

प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के माहिरों ने विभिन्न सैशनों में अपने तजुर्बे साझा किए। पी.एल.आर.एस. के सलाहकार श्री नरिन्दर संघा ने ‘पंजाब आबादी देह एक्ट 2021’ और इसके नियमों के बारे विस्तारपूर्वक बताया। 'सर्वे आफ इंडिया’ के माहिरों ने लाल लकीर की निशानदेही, ड्रोन का प्रयोग और ज़मीन की वास्तविक स्थिति जैसे विषयों की विस्तार से जानकारी दी।

एन.आई.सी. से आए माहिरों ने ज़मीन के स्वामित्व और प्रॉपर्टी कार्डों का रिकार्ड बनाने के लिए डाटा एंट्री के लिए ‘आबादी देह’ आनलाइन पोर्टल के बारे अवगत करवाया। प्रशिक्षण सैशन के दौरान माहिरों ने अधिकारियों के सवालों के जवाब भी दिए। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब ने इस स्कीम के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में पहले ही महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

इस स्कीम के अंतर्गत अब तक 11,653 नोटीफाईड गाँवों में से 6739 गाँवों की ड्रोन मैपिंग मुकम्मल की जा चुकी है, आबादी देह क्षेत्र के अधीन आती ज़मीनों सम्बन्धी विवरणों और मालिकों की शिनाख़्त के लिए 1633 गाँवों में ज़मीन की वास्तविक स्थिति सम्बन्धी प्रक्रिया मुकम्मल की जा चुकी है, जबकि 15,507 प्रॉपर्टी कार्ड बनाऐ जा चुके हैं।

 

Tags: Punjab Admin , Mera Ghar Mere Naam , SVAMITVA Scheme , Keshav Hingonia , Narinder Sangha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD