Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के जल्द शुरु होंगे ई-चालान: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Safe School Vahan Policy, School, School Bus, Transport, School Buses, Safe School Transport Policy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Sep 2023

Last updated on: Sep 14, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर कार्य किया जाए और वहांं एन.एच.आई.ए व पी.डब्लयू.डी के साथ मिलकर हर जरुरी प्रबंध यकीनी बनाया जाए ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके। 

वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ट्रैफिक नियमों को और दुरुस्त करने के लिए जिले में ई-चालान की प्रक्रिया शुरु की जा रही है, जिसके अंतर्गत जिले में सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान इलेक्ट्रानिक ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान यू.पी.आई, गुगल पे या ए.टी.एम से चालान मौके पर भी भुगता जा सकेगा। 

ई-चालान मशीन में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व लाइसेंस एंटर करने पर गाड़ी व ड्राइवर की सारी हिस्ट्री डिटेल दिख जाएगी और यदि एक्ट के अनुसार जरुरत हो तो लाइसेंस सस्पेंड भी अपने आप हो जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी के तौर पर दिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मददगार व्यक्ति को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से गुड समारीटन सर्टीफिकेट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो।

कोमल मित्तल ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हिदायत करते हुए कहा कि रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाई जाए व डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर आगे की कार्रवाई शुरु  की जाए। उन्होंने इस दौरान सेवा केंद्रों की पेंडेंसी की भी समीक्षा की और रेवेन्यू विभाग से संबंधित कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी भी हासिल की।

इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस गिल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Safe School Vahan Policy , School , School Bus , Transport , School Buses , Safe School Transport Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD