Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे चरण की खेलों का हुआ शानदार अगाज

ब्लाक भंगा, हाजीपुर, दसूहा, होशियारपुर-1 व माहिलपुर में हुए खेल मुकाबले

Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2023, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2023, Khedan Watan Punjab Diyan, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Sep 2023

Last updated on: Sep 06, 2023, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के दूसरे चरण के खेल मुकाबलों को आज शानदार ढंग से आगाज हुआ। दूसरे चरण के ब्लाक स्तरीय मुकाबले ब्लाक भूंगा में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला व खालसा कालेज गढ़दीवाला, ब्लाक हाजीपुर में शहीद खेम सिंह स्टेडियम सिंघोवाल, ब्लाक दसूहा में कैंप ग्राउंड दसूहा, ब्लाक होशियारपुर-1 में आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर व ब्लाक माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े माहिलपुर व श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में शुरु किए गए हैं।

जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में ब्लाक भूंगा के अंडर 14 व 17 लड़कियों के रस्सा कस्सी मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा ने स्वर्ण, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर ने रजत पदक जीता। इसी तरह अंडर-21 में चैंपियन क्लब पहले व गांव जनौड़ी दूसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगा दूसरे व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लडक़ों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगा पहले, चैंपियन क्लब दूसरे स्थान पर रहा। 

वालीबाल अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में टीम सरहाला ने कंधाला जट्टा को हरा कर सैमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। ब्लाक हाजीरपुर में अंडर-17 100 मीटर दौड़ में वंश ने पहला जबकि सतविंदर सिंह व प्रभजोत सिंह ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 

इसी तरह फुटबाल अंडर-21 लड़कियों के मुकाबलों में नंगल बिहाला को मात देकर हाजीपुर ने स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी के रोचक मुकाबलों में अंडर-14 लडक़ों में कमाही देवी टीम ने सिंघोवाल को हरा कर विजय प्राप्त की।

ब्लाक माहिलपुर के फुटबाल मुकाबलों में अंडर-14 लड़कियों में मेगोवाल दोआबा बनाम खेड़ा अच्छरवाल के टक्कर के मुकाबले के बाद पनैल्टी राउंड में मेगोवाल दोआबा विजेता रहा। अंडर-17 में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंबेली से मात खाई।

दसूहा ब्लाक के खेल मुकाबलों का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण ने किया। इस ब्लाक में 21-30 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गुग कौर पहले, अंडर-17 में जीया, अंडर-14 लंबी छलांग में जसप्रीत कौर, अंडर-21 के 1500 मीटर रेस मुकाबले में अमनदीप कौर  विजेता रही। 

इसी तरह अंडर-14 लड़कियों के कबड्डी नेशनल स्टाइल में आर्मी स्कूल उच्ची बसी ने पहला जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदलां ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 के कबड्डी नेशनल स्टाइल मुकाबलों में बडला ने पहला व आर्मी स्कूल उच्ची बसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

फुटबाल अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सगरां पहले व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झिंगड़ कलां दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह रस्सा कस्सी अंडर-21 में जी.टी.बी कालेज दसूहा पहले व डी.ए.वी क्लब कालेज दसूहा दूसरे स्थान पर रहा। 

खो-खो के अंडर-14 मुकालबों में सरकारी हाई स्कूल पस्सी कंडी पहले व सरकारी हाई स्कूल जंडोर दूसरे स्थान पर रहा।

 

Tags: Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2023 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2023 , Khedan Watan Punjab Diyan , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD