Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में लगा स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप

कालेज की प्रिंंसिपल ने अपने मुंह के स्वैब का सैंपल देकर विद्यार्थियों व स्टाफ को स्टैम सैल दान के लिए किया प्रोत्साहित

Health, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Sep 2023

Last updated on: Sep 02, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में पांचवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज की प्रिंंसिपल डा. वरिंदर कौर ने सबसे पहले अपने मुंह के स्वैब का सैंपल देकर इस रजिस्ट्रेशन कैंप की शुरुआत करवाई व कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। 

जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टैम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टैम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्टैम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर कालेज की प्रिंपिसल डा. वरिंदर कौर, कालेज कोआर्डिनेटर अनु कटोच, राजिंदर कलसी के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।  

 

Tags: Health , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD