Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोजाना होशियारपुर से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी आगरा कैंट

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Aug 2023

Last updated on: Aug 27, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 26 अगस्त को रात 10: 25 बजे रेलगाड़ी नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को होशियारपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, कमल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डी.आर.एम फिरोजपुर मंडल संजय साहू, ए.डी.आर.एम यशवीर सिंह गुलेरिया, सीनियर डी.सी.एम शुभम कुमार व डिविजन इंजीनियर सलवान भी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जिला वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस को यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से यह गाड़ी होशियारपुर से यात्रा शुरु कर आगरा कैंट पर समाप्त करेगी।

उन्होंने बताया कि यह रेलगाड़ी होशियारपुर से रात्री 22:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह गाड़ी नंबर 14011 सांय 19:10 बजे आगरा कैंट से यात्रा प्रारंभ करेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि यह रेलगाड़ी मार्ग में खुर्दपुर, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, कोशी कलां, मथुरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के मथुरा में ठहराव के चलते वृंदावन जाने वाले होशियारपुर जिले के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इस मांग को लेकर होशियारपुर के सभी नेताओं ने पिछले कई वर्षों से काफी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे स्टेशन में आयोजित धार्मिक समागम में भी शिरकत की। 

इस मौके पर संत-महापुरुषों के अलावा निपुण शर्मा, मीनू सेठी, शिव सूद, डा. रमन घई, सुरेश भाटिया, विजय पठानिया, विजय अग्रवाल, उमेश जैन, आनंद अग्रवाल, भारत भूषण वर्मा, जितेंद्र सिंह सैनी, विनोद परमार, मोहन लाल पहलवान, अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, सुखबीर सिंह, महिंदरपाल सैनी, कमल वर्मा, राकेश सूद, सुषमा सेतिया, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, दिलबाग राय, पंडित ओंकार नाथ, रिक्की कटारिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

              

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD