Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध : डॉ. निपुण जिंदल

पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश

Himachal Pradesh, Himachal, DC Kangra, Kangra Flood, Himachal Pradesh Rains, Himachal Disaster, Himachal Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा उपमंडलों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

उपायुक्त ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत इनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि आपदा के कारण आम जनमानस को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि इन बरसातों में सार्वजनिक सुविधाओं को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, जल आपुर्ति और बिजली को रिस्टोर करने के लिए भी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

इन स्थानों का लिया जायजा

जिलाधीश ने विधायक जयसिंहपुर यादविंद्र गोमा के साथ जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रमण, अपर ठेहडू और देहरू का दौरा कर वहां बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पालमपुर-जयसिंहपुर एनएच का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी बहाली के किए जा रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमलपुर में क्षतिग्रस्त पुल और आपदा से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

इससे पूर्व डीसी ने सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरथोली के वार्ड नंबर 5 और धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने धीरा के परमार नगर, घराना और बच्छवाईं क्षेत्रों में भी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया।

जेसीबी से पहुंचे कडाना

इस दौरान विधायक जयसिंपुर यादविंद्र गोमा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और एसपी शालिनी अग्निहोत्री जयसिंहपुर के कडाना गांव में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने जेसीबी के माध्यम से पहुंचे।

प्रभावितों के लिए स्थापित किए रिलीफ कैंप

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारी बरसात से प्रभावित हुए लोगों के लिए प्रशासन द्वारा जयसिंहपुर में दो तथा धीरा उपमंडल में पांच रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत देहरू के 15 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है तथा प्रशासन ने राजकीय प्राथमिक स्कूल देहरू में स्थापित रिलीफ कैंप में उनके ठहरने की व्यवस्था की है। 

वहीं धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत के 7 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पनापर खोली तथा सामुदायिक भवन में  रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में इन सभी परिवारों के रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, कार्यकारी एसडीएम जयसिंहपुर अभिषेक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, बीडीओ सुलह योगिंदर कुमार, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , DC Kangra , Kangra Flood , Himachal Pradesh Rains , Himachal Disaster , Himachal Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD