Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

गोवा में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान सुविधा का उद्घाटन

आयुष स्वास्थ्य सेवाएं और अनुसंधान सुविधा परम्परागत चिकित्सा को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्पना को साकार करती है : केन्द्रीय आयुष मंत्री

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Goa, Shripad Yesso Naik, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 14 Jul 2023

Last updated on: Jul 14, 2023, 00:00 IST

आयुष मंत्रालय ने गोवा के रिबंदर में स्वास्थ्य देखभाल और आयुष अनुसंधान सुविधाओं के लिए आयुष स्वास्थ्य सेवाओं की स्थापना की है। इस सुविधा का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती आयुष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और खनिज व समुद्री मूल की दवाओं पर अनुसंधान करने के लिए एक समर्पित संग्रहालय, पुस्तकालय और एक प्रयोगशाला तैयार कर परम्‍परागत चिकित्सा में अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

इसका उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केन्‍द्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्‍द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा पर्यटन राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने किया। इस अवसर पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वजीत राणे और आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्‍द्रीय आयुष, पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "आज उद्घाटन की गई आयुष स्वास्थ्य सेवाएं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी परम्‍परागत चिकित्सा को बढ़ावा देने की परिकल्‍पना के अनुरूप हैं। भारत के इस प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान के जरिये हम पूरे मानव समाज का कल्याण कर सकते हैं।" यदि हम ऐसी प्रतिबद्धताओं के साथ आगे बढ़ते हैं, तो निश्चित रूप से हम कई अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।''

इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा, “वर्ष 2014 में आयुष मंत्रालय की स्थापना करके, हमारे प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया और प्रचारित किया कि आयुष प्राचीन चिकित्सा की एक विशिष्ट प्रणाली है और समग्र स्वास्थ्य प्राप्त करने का एक विज्ञान है। मैं गोवा राज्य में इन अनुसंधान संस्थानों के गठन के लिए केन्‍द्रीय आयुष मंत्रालय को धन्यवाद और बधाई देता हूं। 

गोवा आयुष स्‍वास्‍थ्‍य देखरेख का केन्‍द्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन संस्थानों के साथ यह भारत में मेडिकल टूरिज्म केन्‍द्र बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गया है।”केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने उम्मीद व्यक्त की कि यह पहल आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ परम्‍परागत चिकित्सा को जोड़ने में सक्षम बनाएगी और उसे मजबूत करेगी। 

उन्होंने कहा कि हम अनुसंधान को बढ़ावा देने और आयुष को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए सभी प्रयास करेंगे; तभी लोगों को आयुष सेवाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य देखभाल और अनुसंधान सुविधाओं के लिए आयुष स्वास्थ्य सेवाओं में सीसीआरएएस- खनिज और समुद्री औषधीय संसाधनों के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, सीसीआरएच- क्लीनिकल रिसर्च यूनिट (होम्योपैथी), सीसीआरएस- सिद्ध क्लीनिकल रिसर्च यूनिट, सीसीआरवाईएन- क्लीनिकल रिसर्च यूनिट और सीसीआरयूएम- यूनानी स्पेशलिटी क्लीनिक शामिल हैं। 

खनिज और समुद्री मूल की दवाओं पर ध्यान केंद्रित करने वाले अनुसंधान के लिए ओपीडी, औषधालय, पंचकर्म और प्रयोगशाला का प्रावधान किया गया है। संस्थान आयुष चिकित्सा प्रणालियों के माध्यम से राज्य के हर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए काम करेंगे। 

इनका उद्देश्य बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों का विस्तार, प्रतिष्ठित समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ प्रभावी सहयोग के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यह आधुनिक दवाओं के साथ आयुष सेवाओं को मुख्यधारा में लाने और जोड़ने की दिशा में भी काम करेंगे और नवाचारों को प्रोत्साहित करेंगे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Goa , Shripad Yesso Naik , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD