Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने पैरा-वॉलीबॉल खिलाड़ी को प्रदान की सहायता राशि, राष्ट्रीय ध्वज भी किया भेंट

एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने कजाकिस्तान जा रहे हैं हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार

Himachal Admin, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner, DC, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने अजय को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किया। इसके अलावा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था ने भी अजय कुमार को अपनी ओर सहायता राशि भेंट की।

डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को अपने कार्यालय में अजय कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपनी और सभी जिलावासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अजय का दिव्यांगता की सीमाओं को पार कर देश के लिए खेलने का जज्बा प्रेरणादायी है। 

उन्होंने कामना की कि अजय अपने खेल से कीर्तिमान स्थापित कर विदेश में देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करें। जिलाधीश ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सदैव दिव्यांग खिलाड़ियों की सहायता और प्रोत्साहन के लिए समर्पित है।

बता दें, चंबा जिला से संबंध रखने वाले अजय कुमार एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हैं। ये चैंपियनशिप 2 से 8 जुलाई तक खेली जाएगी।

अजय कुमार ने जिलाधीश तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल का आभार जताते हुए कहा कि भारत देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना है और इसे साकार करने में मदद के लिए वे सभी के कृतज्ञ हैं। अजय ने कहा कि एक साधारण परिवार से होने के चलते उनके लिए विदेश खेलने जाना आर्थिक रूप से कठिनाई भरा है। ऐसे में मदद की दरकार है। इस सहायता से न केवल वे बल्कि अन्य दिव्यांगजनों को भी खेलों में आगे बढ़ने का साहस मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि अजय कुमार 7 से 9 अप्रैल तक तमिलनाडु में हुई नेशनल फेडरेशन कप सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के कप्तान थे। इससे पहले वे 3 से 6 फरवरी को तंजावुर इंडोर स्टेडियम में हुई 11वीं नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम के उपकप्तान भी रहे। 

उन्होंने इस चैंपियनशिप में हिमाचल को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner , DC , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD