Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

नौजवानों के हाथों में है भारत की तकदीर : सोम प्रकाश

नेहरु युवा केंद्र की ओर से रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Rayat Bahra Group of Institute Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jun 2023

Last updated on: Jun 12, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि देश के नौजवानों के हाथों में देश की तकदीर है। उन्होंने कहा कि देश वही बनेगा जैसा इस देश के युवा इसे बनाएंगे। इस लिए देश के विकास में हमारे युवाओं की अहम भूमिका है और भारत को दोबारा से विश्व गुरु बनाने की जिम्मेदारी भी हमारे युवाओं के कंधों पर है। वे सोमवार रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में नेहरु युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में बतौर मुख्य मेहमान नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। 

इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तीक्ष्ण सूद, नेहरु युवा केंद्र के स्टेट डायरेक्टर परमजीत सिंह, कैंपस डायरेक्टर रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट डा. चंद्र मोहन, जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्देश्य 2047 तक भारत को दुनिया के नंबर एक पायदान पर लाना है। 

उन्होंने कहा कि 2047 में भारत के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, इस लिए हर नागरिक विशेषकर युवा ‘पंच प्रण’ लेकर इस दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह पंच प्रण ‘विकसित भारत’, ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’, ‘विरासत पर गर्व’, ‘एकता और एकजुटता’ व ‘नागरिकों का कर्तव्य’ है। सोम प्रकाश ने इस दौरान युवा उत्सव में मुख्य तौर पर करवाए गए पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण व ग्रुप कल्चरल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। 

भाषण प्रतियोगिता में तान्या पहले, शगुन दूसरे व बलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। मोबाइल फोटोग्राफी में रोहिन सैनी पहले, विवेक कुमार दूसरे व यादविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में अमनप्रीत सिंह पहले, बलजीत कौर दूसरे व हरलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप कल्चरल प्रतियोगिता में सरकारी कालेज होशियारपुर की भंगड़ा टीम पहले, सरकारी कालेज होशियारपुर की गिद्दा टीम दूसरे व आर.बी.आई.ए.एन.टी स्कूल की लड़कियों की भंगड़ा टीम तीसरे स्थान पर रही।  

इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों और सैल्फ हैल्प ग्रुपों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी दौरा किया। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार अशोक पुरी, डायरेक्टर प्रशासन कुलदीप राणा, रजिंदर कुमार मैडी, प्रो. मनोज, डा. पल्लवी पंडित, विजय राणा, अश्वनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Rayat Bahra Group of Institute Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD