Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

एस.डी.एम.ए. द्वारा घटना प्रतिक्रिया टीम को दिशा देने और संवेदनशील बनाने के लिए वर्कशाप का आयोजन

Punjab Admin, K A P Sinha, Additional Chief Secretary Cum Financial Commissioner Revenue, State Disaster Management Authority, SDMA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग, पंजाब सरकार ने आज यहां घटना प्रतिक्रिया टीम के सदस्यों को जागरूक करने और संवेदनशील बनाने के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया। 

यह वर्कशाप आने वाले मानसून के मौसम में किसी भी संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संबंधित विभागों के साथ की गई बैठकों के मद्देनजर आयोजित की गई थी। यहां महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर राजस्व श्री के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य में बाढ़, भूकंप और नए जलवायु खतरों जैसी बड़ी आपदाओं के मद्देनजर किसी भी आपदा से निपटने के लिए एक व्यापक और मुकम्मल तालमेल वाले प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय खतरों के जोखिम और इन अचानक आपदाओं से निपटने की क्षमता में अंतर को देखते हुए राज्य के जीवन, पशुधन, पर्यावरण और संपत्ति को बचाना और उनकी रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए विभिन्न भागीदार विभागों की क्षमता निर्माण के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

इस वर्कशाप के लिए संसाधन व्यक्ति घटना प्रतिक्रिया टीम के एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह थे, जो (पूर्व सलाहकार और देश प्रतिनिधि (भारत), एशियाई आपदा तैयारी केंद्र, थाईलैंड, पूर्व सीनियर सलाहकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथारिटी, गृह मंत्रालय भारत, पूर्व प्रमुख डायरैक्टर, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय, प्रधान मंत्री कार्यालय, भारत)थे। इस अवसर पर, उन्होंने राज्य की घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के लिए प्रशासन के विभिन्न वर्गों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हुए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की।

बैठक के अंत में सचिव लोक निर्माण नीलकंठ.एस अवाड ने वर्कशाप को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अवधारणाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ढालने, जन जागरूकता बढ़ाने और आपदा प्रतिक्रिया के लिए राज्य में उपलब्ध संसाधनों को मजबूत करने की आवश्यकता है। वर्कशाप का आयोजन एसडीएमए की और से विशेष सचिव (माल) कम डायरैक्टर आपदा प्रबंधन डा. अमरपाल सिंह ने किया।

बैठक में लोक निर्माण, पुलिस, होमगार्ड, दूरसंचार विभाग, पशुपालन, कृषि, योजना, वित्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , K A P Sinha , Additional Chief Secretary Cum Financial Commissioner Revenue , State Disaster Management Authority , SDMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD