Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar,  Jitan Ram Manjhi , Patna , Bihar , Hindustani Awam Morcha , HAM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Jun 2023

Last updated on: Jun 08, 2023, 00:00 IST

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक के पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज हो गई है। महागठबंधन सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी अपने विधायकों के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन पर विश्वास जताया, वहीं कहा जा रहा है कि अगले माह विकासशील इंसान पार्टी किस गठबंधन के साथ जाएगी, इसकी घोषणा कर देगी।

कुछ दिन पहले ही मांझी ने महागठबंधन से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर दी थी, जो महागठबंधन के लिए झटका माना जा रहा था। इस बीच, मांझी बुधवार को अपने सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर इसके संकेत दे दिए कि वे नीतीश कुमार के साथ बने रहेंगे।

वैसे, मांझी अपनी ही सरकार के विरोध में कई बार बयान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाहर निकले मांझी ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमलोग एक साथ बैठकर सीट बंटवारे को लेकर सभी बातें तय कर लेंगे। वैसे, मांझी की पहचान बयान बदलने वाले नेता के रूप में रही है।

इधर, एनडीए और महागठबंधन से समान दूरी बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे विकासशील इंसान पार्टी ने 25 जुलाई को पटना में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी संभावना जताते हुए कहा कि उस दिन पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी किस गठबंधन के साथ जाएंगे, इसकी घोषणा कर सकते हैं।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Jitan Ram Manjhi , Patna , Bihar , Hindustani Awam Morcha , HAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD