Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे

Dr Raj Kumar Ranjan Singh, Raj Kumar Ranjan Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, King Norodom Sihamoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2023

Last updated on: May 29, 2023, 00:00 IST

कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, भारत और कंबोडिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को और गहरा करने का अवसर। राजा सिहामोनी तीन दिन तक भारत में रहेंगे।

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, राजकीय यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच 1952 में स्थापित राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के जश्न का समापन के मौके पर है। कंबोडिया किसी राजा की भारत यात्रा लगभग छह दशकों के बाद हो रही है। इससे पहले वर्तमान सम्राट के पिता 1963 में यहां आए थे।

राजा सिहामोनी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसी शाम बाद में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। नरेश की राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। वह राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

मंत्राीलय के बयान में कहा गया है, भारत और कंबोडिया सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों और लोगों से लोगों के बीच गहरे लगाव द्वारा चिह्न्ति मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। बहुआयामी संबंध साझा सांस्कृतिक मूल्यों, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग, और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर समान सोच पर आधारित है।

भारत ने माइनिंग उपकरण की खरीद के लिए कंबोडिया को 15 लाख डॉलर का अनुदान दिया है और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए पांच करोड़ डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट की पेशकश की गई है। भारत में कम्बोडियन सेना के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और कंबोडियन कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय सेना की मोबाइल प्रशिक्षण टीमों को दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र में तैनात किया गया है। 

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दोनों देशों के बीच व्यापार 36.6 करोड़ डॉलर था जो लगातार बढ़ रहा है। कंबोडिया में भारतीय निवेश मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल और खनन में लगभग 11.5 करोड़ डॉलर का अनुमान है। इसके अलावा, भारत आईटीईसी के तहत प्रशिक्षण स्लॉट और आईसीसीआर के तहत छात्रवृत्ति के माध्यम से क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास में भी कंबोडिया की सक्रिय रूप से सहायता कर रहा है।

 

Tags: Dr Raj Kumar Ranjan Singh , Raj Kumar Ranjan Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , King Norodom Sihamoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD