Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

खाना बनाते फटा छोटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर

Hadsa, Greater Noida, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 27 May 2023

Last updated on: May 27, 2023, 00:00 IST

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया।

 

Tags: Hadsa , Greater Noida , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD