Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

2017 से पहले रोजगार और निवेश का माहौल चौपट था, आज कौशल और सुरक्षा से यूपी बना विकास का इंजन : सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:17 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को कहा कि किसी प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब युवाओं को समान अवसर और कौशल विकास का मजबूत आधार मिले। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी विशाल युवा आबादी को 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' में बदलते हुए कौशल विकास के जरिए अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और पहचान का संकट था, जबकि आज प्रदेश निवेश, रोजगार और कौशल विकास का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति वाला प्रदेश है।

सरकार इस युवा शक्ति को कौशल विकास से जोड़कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का युवा अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित था। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी, कौशल विकास की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी और रोजगार के अवसर भी सीमित थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था और भर्ती प्रक्रियाएं विवादों में घिरी रहती थीं, जिसके कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित होता था। योगी ने कहा कि समस्या उत्तर प्रदेश की नहीं थी, बल्कि उस समय की सरकारों की कार्यशैली और सोच की थी। उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं को रोजगार न दे सके, कारीगरों को पलायन के लिए मजबूर कर दे और किसानों की उपेक्षा करे, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर होने के बाद निवेश का माहौल बना और बड़े निवेशकों का विश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सक्रिय एमएसएमई क्षेत्र आधार का काम करते हैं। पहले असुरक्षा के कारण निवेश नहीं आता था और छोटे उद्योग भी प्रभावित थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज बनारसी साड़ी वैश्विक पहचान बना रही है जबकि पहले बनारस की पहचान अलग कारणों से होती थी। इसी तरह आजमगढ़ की छवि भी बदली है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा का नया वातावरण स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को कौशल, रोजगार और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है। 

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD