Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

‘रिथिंक मोबिलिटी’ थीम पर जिले में मनाया गया ग्लोबल रोड सेफ्टी जागरुकता सप्ताह : सचिव आर.टी.ए

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विभागों के सहयोग करवाए गए ट्रैफिक जागरुकता कार्यक्रम

7th UN Global Road Safety Week, Global Road Safety Week, Road Safety Week, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 May 2023

Last updated on: May 21, 2023, 00:00 IST

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी रजिंदर पाल सिंह गिल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिले भर में 15-21 मई तक ग्लोबल रोड सेफ्टी जागरुकता सप्ताह मनाया गया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों की ओर से कैंप व ईवेंट के माध्यम से लोगों को सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक किया गया, जिसके अंतर्गत स्कूलों, बस स्टैंडों, ट्रक एसोसिएशनों व अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जागरुकता संबंधी कैंप लगाए गए।

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने बताया कि इस बार सडक़ सुरक्षा सप्ताह का थीम ‘रिथिंक मोबिलिटी’ रहा। थीम के अनुसार शहर में अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई करने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चाला काटे गए व उनको सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। 

इसी कड़ी में आज मोटर व्हीकल इंसपेक्टर दविंदर सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज होशियारपुर सुरिंदर सिंह ने अपनी टीमों के साथ बस स्टैंड होशियारपुर में आम जनता व ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों का पालन कर अमूल्य मानवीय जिंदगियों को बचाने की अपील की। इसके साथ ही शहर में गाडिय़ों के आगे-पीछे रैट्रो रिफलेक्टर टेप लगाई गई व वातावरण की संभाल के लिए गाडिय़ों के प्रदूषण चैकअप कैंप भी लगाए गए।

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर की ओर से पिछले दिनों अलग-अलग विभागों के साथ सडक़ सुरक्षा संबंधी बैठक की गई, जिसमें नेशनल हाईवेज अथारिटी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को जिले में चिन्हित किए गए 44 एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉटज की लिस्ट देकर उनकी रैक्टीफिकेशन संबंधी बनती कार्रवाई अमल में लाने के लिए निर्देश दिए गए व ट्रैफिक पुलिस को इन ब्लैक स्पाटज वाले स्थानों पर अस्थायी नाके, बैरिकेडिंग व यातायात कंट्रोल करने के लिए मुलाजिम तैनात करने की हिदायत भी दी गई थी। 

डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्कीलज की गर्वनिंग बाडी की बैठक में भी रोड सेफ्टी रिफ्रैशर कोर्स के साथ-साथ ड्राइविंग स्किलज के अन्य कोर्स शुरु करने संबंधी विचार किया गया ताकि शिक्षित ड्राइवर मैनपावर में वृद्धि की जा सके व सडक़ों पर सुरक्षित यातायात यकीनी बनाया जा सके।

रजिंदर पाल सिंह गिल ने बताया कि पिछले दिनों एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस की ओर से सेफ स्कूल वाहन स्कीम का पालन करवाने संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, जी.एम. रोडवेज, ट्रैफिक इंचार्ज शामिल थे। 

बैठक के दौरान सभी विभागों व स्कूलों के प्रिंसिपल को स्कूल अथारिटी की जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों के सुरक्षित यातायात को यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए व स्कूली बच्चों के माता-पिता को भी अपील की गई असुरक्षित वाहनों व आटो रिक्शा में बच्चों को स्कूल न भेजा जाए। सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी रविंदर सिंह गिल ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि हर शहरी की ओर से अपना फर्ज समझ कर यातायात नियमों का पालन किया जाए ताकि सडक़ हादसों की रोकथाम हो सके व कीमती जिंदगियां बचाई जा सके।

                                   

 

Tags: 7th UN Global Road Safety Week , Global Road Safety Week , Road Safety Week , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD