Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कमियों को दूर कर अगले साल मज़बूत वापसी करेंगे : करमजीत कौर चौधरी

जालंधर के लोगों की सेवा करती रहूंगी और हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाती रहूंगी: करमजीत कौर चौधरी

Karamjit Kaur Chaudhary, Vikramjit Singh Chaudhary, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने रविवार को कहा कि पार्टी उपचुनाव के नतीजों से सीख लेगी और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मज़बूत वापसी करेगी।फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी और जालंधर (शहरी) जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी के साथ अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करमजीत चौधरी ने उपचुनाव के दौरान समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान रह गईं कमियों में सुधार करेगी और अगले साल मजबूती से वापसी करेगी। 

उन्होंने कहा कि वो जालंधर के लोगों की सेवा करते रहेंगे और हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाएंगे।उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस जालंधर लोक सभा सीट का प्रतिनिधित्व उनके पति स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी ने किया था, पार्टी ने उसी संसदीय क्षेत्र से मध्यावधि चुनाव के लिए मुझे अपने उम्मीदवार के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपकर मुझमें अपार विश्वास दिखाया और बेहद सम्मान दिया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत लोकतंत्र की हत्या है क्योंकि आप ने उपचुनाव के दौरान पैसे, शराब और डर से वोट खरीदे। उन्होंने कहा कि आप नेता अक्सर दावा करते हैं कि यह एक 'कट्टड़ ईमानदार' पार्टी है, लेकिन इस चुनाव को जीतने के लिए उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, हर सरकारी विभाग के माध्यम से मतदाताओं पर दबाव डाला और 'आप' को समर्थन न देने पर कांग्रेस पार्षदों, सरपंचों और पंचायतों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दी।

उन्होंने कहा, "यह चुनाव अकेले आम आदमी पार्टी ने नहीं, बल्कि पूरी सरकार ने लड़ा था। पूरे अभियान के दौरान 'आप' सरकार ने कांग्रेस नेताओं और मतदाताओं को धमकाया; आप के हर मंत्री और विधायक ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया; पूरी सरकारी मशीनरी ने उनके लिए वोट मांगा; और मतदान के दिन से पहले उन्होंने शराब और पैसा बांटा, लेकिन इन सबके बावजूद आप की जीत का अंतर कांग्रेस सरकार के दौरान गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के अंतर से बहुत कम था।"

फिल्लौर विधायक ने कहा कि मतदान के दिन भी आप नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और उनके विधायक, नेता और कार्यकर्ता जालंधर विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे थे। जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप के इन विधायकों और कार्यकर्ताओं का पर्दाफाश किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत कांग्रेस नेताओं और समर्थकों पर ही केस दर्ज कर दिए। 

उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार बदले की राजनीति कर रही है, लेकिन हम 'आप' सरकार के आगे नहीं झुकेंगे और उनकी तरफ से किये जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस चुनाव प्रचार के दौरान 'आप' सरकार द्वारा निशाना बनाए गए और प्रताड़ित किए गए हर कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं कि चौधरी परिवार और कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।"विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदाताओं को धमकाया और कहा कि उन्हें किसी भी काम के लिए सत्ता पक्ष के पास ही आना होगा।

'आप' से जालंधर के विकास के लिए काम करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जालंधर के लोगों से एक अवसर मांगा था, जो अब उन्हें मिल गया है और सरकार को अगले 12 महीनों में अपने बड़े वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में जालंधर से आप के तीन सांसद पहले से ही हैं और पूछा कि क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले एक साल के दौरान जालंधर के विकास में उनके योगदान के बारे में लोगों को बता सकते हैं।

 

Tags: Karamjit Kaur Chaudhary , Vikramjit Singh Chaudhary , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD