Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

बर्लिन गेम्स 2023: आयुष्मान खुराना ने स्पेशल ओलंपिक भारत एथलीटों को दिया खास मैसेज

Ayushmann Khurrana, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Special Olympics Bharat Athletes, Berlin Games 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

स्पेशल ओलंपिक भारत ने जर्मनी के बर्लिन में 17 से 25 जून के बीच होने वाले स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स से पहले एथलीटों की तैयारी को तेज कर दिया है। भारत 198 एथलीटों और भागीदारों के साथ 57 कोच के साथ 280 मजबूत दल भेज रहा है, जो प्रतिष्ठित आयोजन में 16 खेल विषयों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बर्लिन गेम्स के लिए बस एक महीने से अधिक का समय बचा है, राष्ट्र एथलीटों को बधाई देने और उन्हें अपना समर्थन दिखाने के लिए कमर कस रहा है।

भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता और निर्माता आयुष्मान खुराना ने भी भारतीय दल के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल मैसेज साझा किया। खुराना ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक भारत के एथलीट सभी के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने आगामी प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। आयुष्मान ने कहा, मेरे प्रोफेशन के कारण, मुझे कुछ अद्भुत व्यक्तित्वों से मिलने का अवसर मिला है जिन्होंने अपने जीवन में ²ढ़ संकल्प और जबरदस्त इच्छा शक्ति दिखाई है और यह साबित किया है कि मनुष्य के पास महानता प्राप्त करने की असीमित क्षमताएं हैं। ये जादुई व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं।

उन्होंने कहा, स्पेशल ओलंपिक भारत टीम इसका एक प्रमुख उदाहरण है। मैं बर्लिन, जर्मनी में होने वाले आगामी ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत टीम के सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी एथलीट देश को गौरवान्वित करेंगे। मैं पूरी ताकत के साथ उनका समर्थन कर रहा हूं और लगातार उनका हौसला बढ़ाता रहूंगा।

मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हमारे एथलीटों को समर्थन दिखाने के लिए मेरे साथ जुड़ें। कम ऑन इंडिया, जय हिंद। इसके जवाब में स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन डॉ. मल्लिका नड्डा ने लिखा, हमारे स्पेशल ओलंपिक भारत स्पेशल एथलीट्स के लिए आपके उत्साहजनक शब्दों के लिए धन्यवाद।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Special Olympics Bharat Athletes , Berlin Games 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD