Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनटीआर के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए रजनीकांत पहुंचे विजयवाड़ा

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Vijayawada, NTR Centenary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 28 Apr 2023

Last updated on: Apr 28, 2023, 00:00 IST

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार को एनटीआर के नाम से मशहूर तेलुगु आइकन नंदमुरी तारक रामा राव के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा पहुंचे।एनटीआर के बेटे और टॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एन. बालकृष्ण ने गन्नवरम हवाईअड्डे पर रजनीकांत की अगवानी की।

सुपरस्टार शहर में शुक्रवार शाम को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेता शामिल होंगे।बलय्या (इस नाम से बालकृष्ण लोकप्रिय हैं) ने प्रशंसकों को बाहर आने और समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

एनटीआर टॉलीवुड के एक महान अभिनेता थे। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की। वह पौराणिक पात्रों की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।एनटीआर ने कृष्णार्जुन युधम (1962) और दाना वीरा सूरा कर्ण सहित 17 से अधिक फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई।

28 मई, 1923 को आंध्र प्रदेश में जन्मे एनटीआर ने 1983 से 1989 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने दिसंबर 1994 में शानदार जीत के साथ टीडीपी को फिर से सत्ता में पहुंचाया, लेकिन कुछ महीने बाद उन्हें अपने दामाद चंद्रबाबू नायडू के विद्रोह का सामना करना पड़ा। 

जो पार्टी और प्रशासनिक मामलों में एनटीआर की दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के हस्तक्षेप से नाखुश थे।पहली पत्नी से एनटीआर के बच्चों द्वारा समर्थित, नायडू ने सितंबर 1995 में एनटीआर को सत्ता से हटा दिया। तेदेपा संस्थापक की मृत्यु 18 जनवरी, 1996 को कार्डियक अरेस्ट से हुई।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Vijayawada , NTR Centenary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD