Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संबंधित स्कीमों को जमीनी स्तर पर लागू करने की जरुर: इकबाल सिंह लालपुरा

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने अल्पसंख्यक भाईचारे के प्रतिनिधियों व जिला अधिकारियों के साथ की बैठक

Iqbal Singh Lalpura, BJP, BJP Punjab, Bharatiya Janata Party, BJP, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Apr 2023

Last updated on: Apr 21, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) कार्यालय के बैठक हाल में अल्पसंख्यक भाईचारे के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा, रोजगार, हाउसिंग, किसी तरह के भेदभाव, अल्पसंख्यकों की संस्कृति को प्रोत्साहित करने व उनकी सुरक्षा आदि के मुद्दों पर चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल के साथ विशेष बैठक कर जिले में अल्पसंख्यकों की समस्याओं के जल्द हल संबंधी निर्देश भी दिए।इकबाल सिंह लालपुरा ने बैठक के दौरान कहा कि भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं व पूरी तरह से विकसित हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रदेश की तरक्की, सांप्रदायिक सौहाद्र्र अमन शांति, आपसी भाईचारे व एकजुटता के लिए सरकारी स्कीमों का लाभ लेकर अपने संप्रदायों की शिक्षाओं व रोजगार को प्र्रफुल्लित करने की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित धार्मिक नेता, शैक्षणिक संस्थान व समाज सेवी संस्थाए अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों का जमीनी स्तर पर लाभ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक का उद्देश्य बताते हुए इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यकों की भलाई को प्रफुल्लित करने के लिए प्रधान मंत्री के 15 सूत्रीय प्रोग्राम के अंतर्गत अल्पसंख्यक संप्रदायों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं व मांगों के बारे में चर्चा की है। 

चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग चाहता है कि अल्पसंख्यकों के लिए बनी स्कीमों का लाभ अल्पसंख्यक के लिए जमीनी स्तर पर पहुंचे व शिक्षा का प्रसार हो, सभी को रोजगार मिले, रहने के लिए घर हों, किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो, किसी की संस्कृति पर हमला न हो, उनको सुरक्षा मिले।

इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि भारत में आजादी के बाद अल्पसंख्यकों की गिनती 21 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 22 प्रतिशत से केवल 4.43 प्रतिशत रह गई हैं और अफगानिस्तान में यह दर शून्य पर आ गई है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अलग-अलग फूलों का एक गुलदस्ता है और यहां सभी संप्रदाय मिलकर रहते हैं।

इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन डा. हारुन रतन, डी.सी.पी.ओ डा. हरप्रीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, खोज अधिकारी डा. जसवंत राय, जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, डी.डी.पी.ओ भूपिंदर सिंह, तहसील भलाई अधिकारी रणधीर सिंह,  क्रिश्चियन फ्रंट के अध्यक्ष लारेंस चौधरी, याकूब मसीह, आज्ञापाल सिंह साहनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                       

 

Tags: Iqbal Singh Lalpura , BJP , BJP Punjab , Bharatiya Janata Party , BJP , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD