Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिले के 903 गांवों में लाल लकीर के अंतर्गत आ रहे निवासियों को मिलेगा जायदाज की मालकी का कानूनी हक: केशव हिंगोनिया

विशेष सचिव राजस्व विभाग ने जिले में स्वामित्तव योजना की प्रगति का किया मूल्यांकन

Punjab Admin, Mera Ghar Mere Naam, SWAMITVA,  Keshav Hingonia, Patiala ,Dr Akshita Gupta, Kirpal Vir Singh, Tarsem Kumar, Dr Sanjiv Kumar, DRO Navdeep Singh, DDPO Amandeep Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में केंद्र सरकार की सहायता से ग्रामीण इलाकों में लाल लकीर/आबादी के क्षेत्रों में स्थित निवासियों को संपत्ति का कानूनन मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरा घर-मेरे नाम’/ स्वामित्तव योजना को युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है। यह विचार विशेष सचिव राजस्व-कम-मिशन डायरेक्टर स्वामित्तव (मेरा घर, मेरे नाम) केशव हिंगोनिया ने आज जिला प्रशासकी कांप्लेक्स में पटियाला जिले में इस योजना की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए जिले के राजस्व अधिकारियों, कानूनगो, बी.डी.पी.ओज के साथ बैठक के दौरान रखे। 

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी में हुई इस बैठक के दौरान विशेष सचिव केशव हिंगोनिया ने बताया कि ‘मेरा घर, मेरे नाम’योजना का लाभ देने के लिए जिला पटियाला के लाल लकीर के अंतर्गत आते 903 गांवों को अधिसूचित किया गया है।विशेष सचिव ने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत गांव का ड्रोन सर्वेक्षण सर्वे आफ इंडिया, भारत सरकार को भेजा जाता है। 

उसको अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से सर्वे आफ इंडिया की ओर से मुहैया करवाए नक्शों में दिखाए यूनिटों की जमीनी स्तर पर पड़ताल(ग्राउंड ट्रूथिंग) की जाती है और उसके बाद ठीक होकर आए नक्शों को गांव में सांझे स्थान पर लगाकर 90 दिनों के अंदर एतराजों की मांग की जाती है। एतराज दूर होने के बाद इसको दोबारा सर्वे आफ इंडिया को भेजा जाता है, जहां अंतिम रुप में मालिकाना कानूनी हक देने का निपटारा होता है। 

उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में अब तक 121 गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसकी ग्राउंड ट्रूथिंग के बाद एतराज मांग कर अंतिम रुप देने के लिए सर्वे आफ इंडिया को भेजा जाएगा।केशव हिंगोनिया ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सभी नोटिफाई गांवों में कार्य मुकम्मल किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मेरा घर, मेरे नाम’स्कीम योजनाबंदी व राजस्व रिकवरी को सुचारु बनाने में सहायक साबित होगी, इसी तरह यह ग्रामीण क्षेत्रों में जायदाद के अधिकारों के बारे में स्पष्टता को यकीनी बनाएगी, जिससे जायदाद संबंधी विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत लाल लकीर के अंतर्गत आती जायदाद के मालिक कानूनी तौर पर अपनी जायदाद के दस्तावेज प्राप्त करने के हकदार होंगे, जिससे उसको अपनी जायदाद की खरीद-बेच व राजस्व विभाग से संबंधित कामों में कोई अड़चन नहीं आएगी। 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इस स्कीम के अंतर्गत हो रहे काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने तहसीलों, सब तहसीलों, पटवारखानों आदि में बुनियादी सुविधाएं व जरुरतों का भी जायजा लिया व तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व कानूनगो से उनको पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की और इनको जल्द हल करने का विश्वास दिलाया। 

बैठक में सहायक आयुक्त (यूटी) डॉ. अक्षिता गुप्ता, एसडीएम कृपालवीर सिंह, तरसेम कुमार, डॉ. संजीव कुमार, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह, डीडीपीओ अमनदीप कौर के साथ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Mera Ghar Mere Naam , SWAMITVA , Keshav Hingonia , Patiala , Dr Akshita Gupta , Kirpal Vir Singh , Tarsem Kumar , Dr Sanjiv Kumar , DRO Navdeep Singh , DDPO Amandeep Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD