Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रीय पार्टी बनाकर जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप अब देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद और विश्वास बन चुकी है, राष्ट्रीय पार्टी बनाकर जनता ने आप को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वालेंटियर्स को संबोधित कर इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी समर्थकों, शुभ चिंतकों और आलोचकों का धन्यवाद किया। 

उन्होंने इस उपलब्धि को अद्भुत, चमत्कार और अकल्पनीय करार देते हुए कहा, "जब आप बनी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि हमारा एक विधायक भी बन पाएगा, लेकिन महज 10 साल बाद ही आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई। पूरे देश में 1300 से ज्यादा राजनीतिक दल हैं।

इनमें केवल 6 राजनीतिक दल ही राष्ट्रीय पार्टियां हैं।इन 6 राजनीतिक दलों में से केवल तीन दल ही हैं, जिनकी एक या एक से अधिक राज्यों में सरकारें हैं। इन तीन राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी आती है। आम आदमी पार्टी के अलावा दो अन्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस हैं।"

उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को याद करते हुए कहा, "आज अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, लेकिन उनको जेल में डाल दिया गया है। हम सबका सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने।"केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि "अब सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें आम आदमी पार्टी के खिलाफ इकट्ठी हो गई हैं। 

वो नहीं चाहती हैं कि देश की तरक्की हो, देश में सरकारी स्कूल और अस्पताल बनें। ये सारी ताकतें देश की तरक्की रोकना चाहती हैं। इसलिए वो अब आपको जेल में डाल सकती हैं।"उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं। पहला, कट्टर ईमानदारी- हम मर जाएंगे, लेकिन देश के साथ गद्दारी व बेईमानी नहीं करेंगे।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राघव चड्ढा, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD