Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘वर्ल्ड टीबी डे’ पर बोले डीसी...बीमारी के खिलाफ खड़ा करें एक जन आंदोलन

कहा....टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण है बहुक्षेत्रीय सहभागिता

DC Kangra, Dharamshala, Himachal Pradesh, Himachal, TB Awareness, World TB Day, World Tuberculosis Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Mar 2023

Last updated on: Mar 24, 2023, 00:00 IST

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से जिला में क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में बहुक्षेत्रीय सहभागिता पर भी बल दिया। वे ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड टीबी डे’ पर जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति के बैनर तले बहुक्षेत्रीय सहभागिता को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

इस दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तथा यूनियन संस्था के सहयोग से टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए चर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में सभी हितधारकों तथा संबंधित विभागों ने अपने सुझाव दिए।उपायुक्त ने कहा कि साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। 

कांगड़ा जिला इसमें अपनी भूमिका निभाने को तत्पर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में टीबी के लिए नैदानिक क्षमता में काफी वृद्धि के साथ डायग्नोस्टिक सुविधा की मजबूती पर बल दिया गया है। जिले में 47 सक्रिय टीबी डायग्नोस्टिक केंद्र हैं।

9 मुख्य बिंदुओं पर करें काम

जिलाधीश ने टीबी समाप्त करने को नौ मुख्य बिंदुओं पर काम करने को कहा। उन्होंने प्रकल्पित टीबी परीक्षा दर में वृद्धि करने, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से टीबी की पहचान पर बल देने, टीबी निवारक उपचार व्यवस्था को मजबूत करने को कहा। 

साथ ही दवा प्रतिरोधी टीबी में कमी लाने, सामुदायिक भागीदार के लिए रणनीति निर्माण, बहुक्षेत्रीय सहभागिता और सामाजिक कॉर्पोरेट गतिविधियों का बढ़ावा देने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को और गति से आगे बढ़ाने और बीमारी के कारण होने वाले जेब खर्च को कम करने के लिए कार्य करने पर बल दिया।

कांगड़ा में टीबी समाप्ति के लिए खुला संवाद कार्यक्रम को दें गति

डॉ. निपुण जिंदल ने टीबी जागरूकता के लिए जिले में चलाए विशेष कार्यक्रम कांगड़ा में टीबी समाप्ति के लिए खुला संवाद को और गति से आगे बढ़ाने को कहा। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक भागीदारी के साथ टीबी पर जागरूकता को खुली चर्चा तथा बीमारी को लेकर गलत धारणाओं को दूर करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

जिले में बनेंगी पंचायत टीबी फोरम

जिलाधीश ने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत टीबी फोरम गठित की जाएंगी। पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में बनने वाली इन फोरम में सदस्य के तौर पर स्थानीय 20 से 25 लोग शामिल रहेंगे। संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इस फोरम के सदस्य सचिव होंगे । आरंभिक तौर पर जिले की 210 पंचायत टीबी फोरम गठित की जाएंगी।

उपायुक्त ने ग्राम सभा बैठकों में भी टीबी जागरूकता पर चर्चा सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के.सूद ने जिलाधीश का स्वागत करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए बहुक्षेत्रीय सहभागिता को लेकर उठाए कदमों से अवगत कराया।

बैठक में यूनियन संस्था के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

 

Tags: DC Kangra , Dharamshala , Himachal Pradesh , Himachal , TB Awareness , World TB Day , World Tuberculosis Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD