Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सिविल सेवा का मूल आधार सुशासन है- ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bhartiya Janta Party, Lok Sabha Speaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2023

Last updated on: Mar 15, 2023, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रभावी प्रशासन और जन-केंद्रित नीतियों को समाज के विकास का आधार बताते हुए कहा है कि सिविल सेवा का मूल आधार सुशासन है। संसद भवन परिसर में भारतीय रेल कार्मिक सेवा तथा भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रतिष्ठित सेवाओं में उनके चयन पर बधाई देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि उनके निर्णय लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं। 

इसलिए सभी युवा अधिकारियों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वे जनमानस की आकांक्षाओं से परिचित रहें और अपने कार्यकलाप में उनके हितों को समाहित करें। संसद भवन परिसर में संसदीय शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में बिरला ने देश की विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि सिविल सेवाएं तथा उनके प्रशिक्षु अधिकारी देश की सांस्कृतिक, भाषाई, एवं शैक्षिक विविधता का प्रतिबिंब हैं। 

सुशासन को सिविल सेवा का मूल आधार बताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि शिक्षण, प्रशिक्षण, ²ढ़ संकल्प, व्यापक अनुभव एवं दायित्वबोध सकारात्मक परिवर्तन और जनसेवा के लिए आवश्यक हैं। लोक केंद्रित शासन व्यवस्था सिविल सेवकों का महत्वपूर्ण दायित्व है। 

प्रभावी प्रशासन और जन-केंद्रित नीतियां समाज के विकास का आधार हैं जो युवा अधिकारियों की निष्ठा और सामथ्र्य से ही संभव है। देश के विकास में नई प्रौद्योगिकी और तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा और देशसेवा के लिए नई सोच और सार्थक विचार आवश्यक हैं, जिसकी जिम्मेदारी युवा अधिकारियों के कंधों पर है। 

उन्होंने आगे कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से आमजन की शासन व प्रशासन तक पहुंच आसान हुई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। अमृत काल से स्वर्ण काल की दिशा में देश के बढ़ते कदमों में युवा भागीदारी की अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारत 2047 में विश्व का नेतृत्व करेगा, जिसके कारण आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल में भारत के विकास में ऊर्जावान, योग्य, और युवा सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अतुलनीय रहेगी।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bhartiya Janta Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD