लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि विधानसभा चुनावों में विद्याॢथयों को लैपटाप, बेरोजगार युवाओं को भत्ते-नौकरियां, स्वास्थ्य सुविधाएं देने संबंधी बड़े-बड़े दावे करके बाद में इन्हें भूल जाने वाली अकाली-भाजपा गठबंधन को इन लोकसभा चुनावों में मुंह की खानी पड़ेगी। बिट्टू गांव थरीके में बलाक समिति सदस्य हरप्रीत कौर गिल द्वारा आयोजित एक चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे।बिट्टू ने इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सबसे बड़ा गप्पी करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोगारी सभी हदें पार कर चुकी है, परंतु राज्य सरकार को युवाओं के भविष्य की कोई ङ्क्षचता नहीं है। बिट्टू ने वायदा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर लोगों को तानाशाही टैक्सों से छूट दिलाई जाएगी और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। बिट्टू ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर फेल हो चुका अकाली-भाजपा गठबंधन अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरिन्दर मोदी के नाम पर वोट मांग रहा है। जो गुजरात में पंजाबी किसानों को उजाडऩे पर तुले हुए हैं। लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन की डूबती नैया को मोदी भी पार नहीं लगा पाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन राज्य की सभी सीटें हारेगा।पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन हर मोर्चे पर विफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अकाली-भाजपा गठबंधन के अत्याचारी शासन के अंत की शुरूआत बनेगा।इस अवसर पर अन्यों के अलावा गुरप्रीत सिंह गिल, सिकंदर सिंह, बलदेव सिंह, तनवीर सिंह, हरिन्दर सिंह कोटली, हरबंस सिंह, हरिन्दर सिंह ततला, कैप्टन नछत्तर सिंह, बीबी जगदीप कौर, कुलदीप कौर, गुरदीप सिंह, भुङ्क्षपदर सिंह, गगनदीप सिंह, हङ्क्षरदर ढींडसा, बाबा बख्तौरा सिंह भी मौजूद रहे।