Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चुनाव आयोग पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को दिए चुनावी टिप्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 27 Apr 2014

Last updated on: Apr 27, 2014, 00:00 IST

16वीं लोकसभा के लिए जिला कुल्लू में सात मई को होने वाले मतदान के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। कुल्लू उपमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों को रविवार को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पूर्वाभ्यास करवाया गया, जिसमें चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस विजय कुमार (ठपरंल ज्ञनउंत प्।ै) ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां और दिशा-निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास में सैक्टर मैजिस्ट्रेटों, सैक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अफसरों सहित कुल 800 अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक विजय कुमार ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करके निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्वक संपन्न करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ संरचना और अन्य निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी और कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी मतदान से पूर्व ईवीएम में मॉक पोल की प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में अवश्य पूरी करें। इससे पहले एसडीएम एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डा. सुरेश जसवाल ने चुनाव डयूटी में तैनात सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय पर अपना-अपना ईडीसी ले लें तथा निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को जिम्मेदारी से पूर्ण करें। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार राजेश कुमार और विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पूर्वाभ्यास में पीठासीन और पोलिंग अफसरों को विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित कर दिए गए।  

 

Tags: election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD