Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जम्मू एवं कश्मीर : 12वीं विधानसभा के लिए अधिसूचना जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जम्मू , 31 Dec 2014

Last updated on: Dec 31, 2014, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद कानून विभाग ने 12वीं विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। कानून मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "लंदन से मुख्यमंत्री की अनिवार्य मंजूरी फैक्स द्वारा मिलने पर कानून विभाग ने 12वीं विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जो कि 11वीं विधानसभा का स्थान लेगा, जिसकी अवधि 20 जनवरी, 2015 को समाप्त हो रही है।"

अधिसूचना मंगलवार रात जारी की गई। 

राज्य के संविधान के अंतर्गत विधानसभा का गठन कानून विभाग करता है, अन्य राज्यों में सरकार गठन की अधिसूचना भारत निर्वाचन आयोग जारी करता है। कानून विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए विधायक अगली सरकार के गठन के बाद शपथ लेंगे और सरकार फिर प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी, जो विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 12वीं विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के 28, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 25, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के 12 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त दो सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेस के तथा पांच निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बुधवार को राज्यपाल एन.एन.वोहरा से मुलाकात कर सरकार गठन की संभावना पर बातचीत करेंगी। भाजपा के महासचिव राम माधव ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्य में किसी भी पार्टी के पास बहुमत न होने के कारण पीडीपी और भाजपा के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत चल रही है। उमर अब्दुल्ला फिलहाल लंदन में हैं, जहां उनके पिता फारूक अब्दुल्ला के गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया है। 

 

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD