Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

छत्तीसगढ़ निगम चुनाव : भाजपा, कांग्रेस बराबरी पर, 2 निर्दलीय जीते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रायपुर , 04 Jan 2015

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10 में से 4 नगर निगमों में सफलता मिली है, जबकि 4 में कांग्रेस प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं दूसरी ओर रायगढ़ व चिरमिरी में भाजपा व कांग्रेस को नकारते हुए जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। सबसे बड़ी बात यह कि रायगढ़ नगर के महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर को जीत मिली है। कांग्रेस ने रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा और जगदलपुर में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी में जीते हैं वहीं चिरमिरी और रायगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। पिछले निगम चुनाव में भाजपा ने 6 निगमों में जीत दर्ज की थी, जबकि 2015 के चुनाव 4 में जीत दर्ज की।

बिलासपुर में भाजपा के किशोर राय ने कांग्रेस के प्रत्याशी को पराजित किया। वहीं दुर्ग नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर ने जीत दर्ज की है।रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने 15 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।रायपुर में कांग्रेस के प्रमोद दुबे के जीतते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साहित नजर आए। उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भवन में जश्न का वातावरण है। इसके साथ दुर्ग नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर ने 3 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। 

रायगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर ने भाजपा के महावीर चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी जेठूराम मनहर को पीछे छोड़ रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। धमतरी नगर निगम को पहला महापौर भाजपा का मिला है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सरिता दोषी को पराजित किया।वहीं कोरबा नगर निगम में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रेणु अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की हरिकांति दुबे को 4 हजार वोटों से पराजित किया। जगदलपुर और अंबिकापुर में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस के महापौर पद प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र कौशिक से ढाई हजार मतों से जीत दर्ज की है।उधर, अंबिकापुर में भी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अजय तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत को पराजित किया है। अजय तिर्की ने 5 हजार मतों से जीत हासिल की है।

नगर निगम (10),भाजपा-4, कांग्रेस-4, निर्दलीय-2 

नगर पालिका (39), भाजपा-16, कांग्रेस-16, निर्दलीय-7

नगर पंचायत(105), भाजपा -37, कांग्रेस-50, अन्य- 28

 

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD