Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना यकीनी बनाया जाए: सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री  सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह, एस.पी. मंजीत कौर, एस.डी.एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान बताया कि जिले में 4089.07 करोड़ रुपए की केंद्रीय योजनाओं के कार्य चल रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 411 करोड़ रुपए की लागत से मुकेरियां तलवाड़ा रेलवे लाइन का काम शुरु होगा, 1553 करोड़ रुपए की लागत से फगवाड़ा-होशियारपुर फोर लेन रोड का कार्य इस वर्ष सितंबर तक शुरु हो जाएगा व 1730 करोड़ रुपए की लागत से अमृतसर-घुमाण टांडा हाईवे का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि आवास योजना के अंतर्गत 797 घर बनवा कर दिए जा रहे हैं। 

इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।  

उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 33 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए(2,33,76,26,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। 

उन्होंने जिले के समूह किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे इस स्कीम का लाभ जारी रखने के लिए अपनी ई-के.वाई.सी जल्द से जल्द नजदीकी सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सैंटर से करवा लें। ऐसा न करने की सूरत में इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली वित्तिय राशी बंद हो जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

सोम प्रकाश ने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल किए जाएं और विकास कार्य पूरा होने पर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं। अलग-अलग योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए विकाय कार्य जल्दी संपन्न किए जाएं व जो कार्य अभी शुरु  नहीं हुए, उनकी भी जल्द शुरु आत की जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का समय पर लाभ दिया जा सके। 

 पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 13.98 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर-जालंधर रोड का पुर्ननिर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का रेलवे स्टेशन अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी और होशियारपुर रेलवे स्टेशन की पूरी नुहार बदल दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु  किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु  ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु  किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

आर.डी.एस.एस. के अंतर्गत बिजली सुधार पर खर्च किए जाएंगे 331.65 करोड़ रुपए

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि रिवैमपड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम(आर.डी.एस.एस) के अंतर्गत जिले के अंदर आते शहरी मंडल, सब अर्बन, दसूहा, भोगपुर, मुकेरियां व माहिलपुर में बिजली सुधार संबंधी पंजाब पावर कार्पोरेशन के ए.पी.डी.आर.पी. विंग की ओर से काम करवाया जाना है। इस स्कीम के पहले पढ़ाव में जिले के अलग-अलग शहरों, कस्बों व गांवों में बिजली नैटवर्क के सुधार पर करीब 331.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

इस स्कीम के अंतर्गत गांवों व शहरों में खराब पोलों, तारों व केबलों का भी सुधार किया जाएगा। स्कीम के पहले चरण में विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर में करीब 61.99 करोड़, शाम चौरासी में करीब 17.57 करोड़, चब्बेवाल में करीब 84.79 करोड़, दसूहा में करीब 81.63 करोड़, मुकेरियां में करीब 58.29 करोड़ और टांडा में करीब 81.49 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। इस स्कीम के अंतर्गत दसूहा मंडल में 66 के.वी. सब स्टेशन संसारपुर बिजली घर का निर्माण भी किया जाएगा।

   

                                                                        

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD