Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पी.एस.डी.एम. द्वारा कपूरथला, जालंधर और लुधियाना में सैंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए समझौता सहीबद्ध

Punjab Admin, Associated Chambers of Commerce and Industry, ASSOCHAM,  Punjab Skill Development Mission, PSDM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

नौजवानों में कौशल की कमी को दूर करने के लिए पंजाब सरकार के नेतृत्व अधीन पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) द्वारा कपूरथला, जालंधर और लुधियाना जि़लों में तीन सैंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए औद्योगिक ऐसोसीएशनों के साथ समझौते सहीबद्ध किए गए हैं।  

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया यह समझौते सचिव, रोजग़ार सृजन कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, पंजाब और एम.डी., पी.एस.डी.एम. के स्तर पर ऐसोसीएटिड चैंबजऱ् ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ऐसोचैम), स्पोटर््स गुड्ज़ मैनुफ़ेक्चरिंग और एक्सपोर्ट एक्सीलेंस (एसजीएमईए) जालंधर और मैट्रो टायर/रबड़, कैमिकल और पैट्रो कैमिकल स्किल डिवैल्पमैंट काउंसिल (आरसीपीएसडीसी) के साथ सहीबद्ध किए गए हैं। 

कम से कम 2700 उम्मीदवारों को मुफ़्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजग़ार/स्वरोजग़ार का लाभ दिया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि सैंटर ऑफ एक्सीलेंस, फगवाड़ा में ऐसोचैम 2000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देकर ऑटोमोटिव मशीन ऑपरेटर, फि़टर इलैक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक असेंबली में रोजग़ार मुहैया करवाएगी। 

इसके साथ ही मैट्रो टायरीन सीओई लुधियाना 500 उम्मीदवारों को रबड़ प्रोडक्ट क्वालिटी अशोरैंस सुपरवाइजऱ, रबड़ कैलंडर ऑपरेटर, रबड़ प्रोडक्ट इंटरनल मिक्सर ऑपरेटर, टायर फि़टर (सर्विसिंग एंड मेनटेनेंस), असिस्टेंट ऑपरेटर (टायर रीट्रीडिंग बिल्डिंग एंड क्यूरिंग), रबड़ एक्स्ट्ररूडर ऑपरेटर, रबड़ मोल्डिंग/क्यूरिंग सुपरवाइजऱ ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजग़ार मुहैया करवाएगी। 

इसी तरह, सीओई जालंधर द्वारा स्टीचिंग ऑपरेटर (गुड्ज़ एंड गारमेंट्स), कटिंग ऑपरेटर (स्पोटर््स गुड्ज़) और कटर ( गुड्ज़ एंड गारमेंट्स) के ट्रेडों में 200 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनकी संख्या 200 उम्मीदवारों तक बढ़ाई जा सकती है। 

यह प्रशिक्षण 30 अप्रैल, 2023 से पहले शुरू हो जाएगा और इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और उपरोक्त कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में दाखि़ला लेने के लिए जि़ला कौशल विकास या रोजग़ार सृजन कार्यालयों के साथ संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Punjab Admin , Associated Chambers of Commerce and Industry , ASSOCHAM , Punjab Skill Development Mission , PSDM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD