Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर एलजी शिक्षकों की फिनलैंड में ट्रेनिंग रोक रहे : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Deputy Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Feb 2023

Last updated on: Feb 02, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएनसीटीडी एक्ट में असंवैधानिक संशोधन कर उपराज्यपाल को शक्तियां दी हैं। इनका गलत इस्तेमाल कर एलजी शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग पर जाने से रोक रहे हैं। सिसोदिया न कहा कि दिल्ली सरकार अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना चाहती है लेकिन एलजी उसमें बाधा लगा रहे हैं। 

गुरुवार को इस विषय पर बोलते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना असंवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग पर जाने से न रोकें। शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना, असंवैधानिक रूप से कानून का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली सरकार के स्कूल के शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग पर जाने से न रोकें।शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना है तो उपराज्यपाल की सहमति की जरुरत नहीं होती है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जीएनसीटीडी एक्ट में असंवैधानिक बदलाव के कारण एलजी हर चीज में अवरोध लगा रहे है। 

संविधान में जितनी स्वतंत्रता पंजाब या किसी और राज्य के सरकार को अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भेजने की है उतनी ही स्वतंत्रता दिल्ली सरकार को भी है। एलजी द्वारा इसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि संविधान में 3 विषयों पब्लिक आर्डर, कानून व्यवस्था और जमीन को छोड़ कर दिल्ली में जनता की चुनी हुई सरकार को बाकि सभी चीजों पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। 

लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने एक असंवैधानिक कानून बनाकर, जीएनसीटीडी एक्ट में संशोधन कर एलजी को जो शक्तियां दी हैं, उन असंवैधानिक शक्तियों के कारण दिल्ली सरकार आज अपने शिक्षकों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए नहीं भेज पा रही है। अगर वह असंवैधानिक संसोधन भाजपा की सरकार ने नहीं किया होता तो आज हम अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भेज रहे होते। 

विदेशों में टीचर्स को भेजना है तो उपराज्यपाल की सहमति की जरुरत नहीं होती है। लेकिन केंद्र सरकार के इन संशोधन ने उन्हें शक्तियां दी है कि वो हर चीज में रुकावट लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एलजी से कहना चाहता हूं कि असंवैधानिक रूप से जीएनसीटीडी एक्ट में जो बदलाव किया गया है उसकी शक्तियों का दुरूपयोग न करें और शिक्षकों को विदेश जाने से न रोकें। जब एक राज्य की सरकार अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज सकती है तो दूसरे राज्य की सरकार भी भेज सकती है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Deputy Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD