Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की तैयारियों की समीक्षा की

46.07 करोड़ रुपये की 94 खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, 3rd Khelo India Winter Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज 10 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को सौंपे गए प्रारंभिक कार्यों की प्रगति के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपराज्यपाल को जानकारी दी गई। 

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करें। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘खेल प्रेमियों में उत्साह पैदा करने हेतु शीतकालीन खेलों के प्रचार अभियान को तेज किया जाना चाहिए।‘‘ 

इसके अतिरिक्त उपराज्यपाल ने मेगा इवेंट की तैयारियों में खिलाड़ियों को शामिल करने और यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जल आपूर्ति, आवास और परिवहन हेतु एक व्यापक रणनीति बनाने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इस संस्करण में देश भर से लगभग 1800 खिलाड़ियों और अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और मीडियाकर्मियों की भागीदारी की उम्मीद है।

पहली बार, फीडबैक तंत्र और अनुकूलित मोबाइल ऐप के साथ एक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल विकसित किया गया है, और भाग लेने वाले खिलाड़ियों और आगंतुकों की सुविधा हेतु क्यूआर कोड वाले होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। खेलो इंडिया विंटर गेम्स न केवल खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाने का अवसर है, बल्कि देश के खिलाड़ियों के बीच सौहार्द की भावना भी है। 

यह हमारे लिए जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और हमारी संगठनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर है। प्रशासनिक सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग सरमद हफीज  ने लोगो और थीम, मेस्काॅट, विंटर गेम एन्थम, जिंगल, पूरे आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विशेषज्ञों की तैनाती और विभिन्न विभागों तथा संगठनों से आवश्यक सहायता और समर्थन सहित प्रचार गतिविधियों पर जानकारी दी।

बैठक के दौरान, उपराज्यपाल ने 46.07 करोड़ रुपये यानी कैपेक्स के तहत 88 और जेकेआईडीएफसी के तहत 6, की 94 खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में स्टेडियम, खेल के मैदान, लाइटिंग प्रोजेक्ट, क्रिकेट प्रतियोगिता पिच, सिंथेटिक कोर्ट और प्रीफैब डग-आउट शामिल हैं।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हम प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने, सर्वोत्तम सुविधाएं, प्रशिक्षण और जोखिम प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए एक प्रभावशाली बुनियादी ढांचा तैयार करने हेतु एक व्यापक आधार वाली खेल संस्कृति विकसित कर रहे हैं।‘‘

उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें हर संभव सहायता देने पर विशेष जोर दिया। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को खेल नीति का लाभ मिले। उपराज्यपाल ने माई यूथ माई प्राइड के तहत जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के संग्रह और गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया।

इस अवसर पर ‘जम्मू-कश्मीर में खेलों का स्वर्ण युग‘- जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा पूरी की गई परियोजनाओं का संकलन भी जारी किया गया। सचिव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद नुजहत गुल ने 2022-23 के दौरान आयोजित खेल परिषद की गतिविधियों पर उपराज्यपाल को जानकारी दी।

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर,  मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता और पुलिस, यातायात विभाग और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , 3rd Khelo India Winter Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD